-
Advertisement

चार पत्नियों के होते हुए पांचवीं शादी करने पहुंचा शख्स, 7 बच्चों ने खोल दी पोल
आए दिन सोशल मीडिया पर कुछ ना कुछ वायरल होता रहता है। हाल ही में सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक किस्सा वायरल हुआ है, जिसने सबके होश उड़ा दिए हैं। दरअसल, उत्तर प्रदेश (UttarPradesh) में एक शख्स चार पत्नियां होने के बावजूद भी पांचवीं शादी करने के लिए पहुंच गया। इसके बाद वहां खूब ड्रामा हुआ।
ये भी पढ़ें-18 वर्षीय लड़की ने की 55 साल के शख्स से शादी, घरवाले भड़के और उसके बाद
जानकारी के अनुसार, शफी अहमद (55) की इस हरकत से घरवाले काफी नाराज हुए और उन्होंने इसको लेकर खूब हंगामा भी किया। बताया जा रहा है कि शफी अहमद की शादी को रोकने के लिए शफी की चार पत्नियां अपने 7 बच्चों को लेकर शादी होने वाली जगह पर पहुंच गईं। सभी ने शफी की होने वाली दुल्हन के घरवालों को सच्चाई बताई तो दोनों परिवारों में बहस शुरू हो गई। इतना ही नहीं बहस करते-करते बात हाथापाई पर उतर आई। लोगों ने दूल्हे शफी की जमकर पिटाई की। इसके बाद शफी मौके से भाग गया।
बताया जा रहा है कि शफी के बच्चों ने इस पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दी। उन्होंने बताया कि शफी ने उन्हें मासिक खर्च तक देना बंद कर दिया है। इसके बाद जैसे ही उन्हें पांचवीं शादी की पता चली तो उनसे ये बात बर्दाश्त नहीं हुई। फिलहाल, पुलिस ने शफी को गिरफ्तार कर लिया है।