-
Advertisement
बाजार गई थी सामान लेने,बारिश हुई तो दुकान में छिपी,बाहर निकली तो बन चुकी थी करोड़पति
Viral News Of Lottery : किस्मत कब पलट जाए पता नहीं,इसलिए सब्र रखो,आपके भी दिन फिर सकते है,अगर आप इस महिला की कहानी पर विश्वास कर लेंगे तो समझ लो आपका भी कभी ना कभी कुछ होने वाला है। ये जादुई किस्सा चीन का है। जहां एक महिला बाजार सामान लेने जाती है,लेकिन उसे इस बात का नहीं पता था कि जब वह वापस लौटेगी तो करोड़पति होगी। लेकिन ऐसा हुआ। जब वह बाजार पहुंची तो बारिश शुरू हो गई। उसने बारिश से बचने के लिए लॉटरी (Lottery) की दुकान में शरण ले ली। वहीं पर उसने टाइम पास करने के लिए लॉटरी का टिकट खरीद लिया। बस फिर क्या था उसकी किस्मत ने पलटी मार दी।
मामला बीती आठ अगस्त का है
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पूरा मामला बीती आठ अगस्त का है। दक्षिण-पश्चिमी चीन के युन्नान प्रांत में महिला ने लॉटरी शाॅप के मालिक से पूछा क्या आपके पास स्क्रैच कार्ड है,जब तक बारिश रूकती है,थोडा खेल लेती हूं। महिला (Woman) ने एक बुकलैट खरीद ली। जिसमें करीब तीस टिकट थे। हर टिकट की कीमत 30 युआन यानी 250 रूपए थी। यानी उसने टिकट पर कुल 12,500 रुपए खर्च किए। जैसे ही उसने छठा टिकट खुरचा तो उसकी किस्मत जाग उठी। उसमें उसे दस लाख युआन यानी लगभग 1.4 करोड़ रुपए का इनाम निकल आया।
दो तरह की होती है लाॅटरी
महिला ने भी कभी ऐसा सोचा नहीं था कि वह बारिश थमने तक करोड़पति (Crorepati) बन चुकी होगी। याद रहे लाॅटरी दो तरह की होती है,पहली वह जो हर दिन या हफ्ते निकलती है,दूसरी वह जो स्क्रैच कार्ड वाली होती है। जिसे तत्काल पता चल जाता है कि आपने कुछ जीता है या नहीं। महिला ने यही तत्काल वाली लॉटरी खरीदी थी।
-पंकज शर्मा
