-
Advertisement
अस्पताल से ठीक होकर घर लौटे #Remo_DSouza, ऐसे हुआ स्वागत, देखिए वीडियो
मुंबई। कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा (Choreographer Remo D’Souza) ठीक हो गए हैं। रेमो को मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। रेमो को हार्ट अटैक (Heart Attack) आया था जिसके बाद से वह अस्पताल में एडमिट थे। बताया जा रहा है कि कोरोयिग्राफर की तबीयत पहले से काफी बेहतर है। रेमो ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो के जरिए खुद बताया है कि अब वे ठीक हैं। उन्होंने अपने तमाम फैन्स का भी शुक्रिया अदा किया है। हमेशा की तरह इस बार भी रेमो ने एक खास वीडियो के जरिए ये संदेश फैंस तक पहुंचाया है।
सोशल मीडिया पर रेमो ने एक स्लो मोशन वीडियो शेयर किया है। वीडियो (Video) में दिख रहा है अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद रेमो का जोरदार अंदाज में स्वागत किया गया है। कई सारे गुब्बारों के जरिए उनका वेलकम हुआ है। वीडियो में गणपति बप्पा का गाना भी चल रहा है और रेमो इशारे के जरिए बता रहे हैं कि अब वे फिट हैं। वे लिखते हैं- सभी के प्यार और दुआओं के लिए दिल से शु्क्रिया। मेरे तमाम दोस्तों को भी शुक्रिया। सोशल मीडिया पर जो वीडियो शेयर किया गया है उसमें रेमो थोड़े कमजोर दिखाई दे रहे हैं, ऐसे में वह अभी तुरंत तो काम पर नहीं लौटने वाले हैं। वे कुछ दिनों के आराम के बाद ही फिर अपने काम पर लगेंगे।
वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें – https://www.instagram.com/p/CI8WGkbpIUs/
रेमो का ये वीडियो सोशल मीडिया (Social media) पर वायरल हो रहा है। रेमो के डिस्चार्ज होने वाली खबर से उनके चाहने वालों को काफी खुशी हुई है। हर कोई उन्हें अब बस बिल्कुल फिट एंड फाइन देखना चाहता है। वैसे रेमो जब अस्पताल में एडमिट थे, तब उनके शिष्य और दोस्त धर्मेश, पुनीत का काफी साथ रहा था। धर्मेश ने तो कई मौकों पर खुद आगे आकर कोरियोग्राफर का हेल्थ अपडेट दिया था।