-
Advertisement
Choti Kashi| Beas Aarti | Maha shivratri
/
HP-1
/
Feb 27 20255 days ago
छोटी काशी अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव मंडी के इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ते हुए महाशिवरात्रि की संध्या पर ब्यास आरती का आयोजन किया गया। मंडी के ऐतिहासिक पंचवक्त्र मंदिर के सामने पौराणिक नदी विपाशा के तट पर काशी के विद्वान पंडितों की अगवानी में की गई ब्यास आरती ने पूरे वातावरण को आध्यात्मिक रंगों से सराबोर कर दिया। ब्यास आरती के लिए विपाशा एवं सुकेती के संगम पर पांच विशेष मंच तैयार किए गए। काशी से पधारे पुजारियों ने इन मंचों से महा आरती की विधि संपन्न की।
Tags