-
Advertisement
हिमाचल: विधानसभा का घेराव करने जा रही युवा कांग्रेस और पुलिस के बीच झड़प, कई घायल
धर्मशाला। हिमाचल विधानसभा (Himachal Vidhan sabha) का घेराव करने जा रहे युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं (Youth Congress) और पुलिस के बीच झड़प हो गई है।इस झड़प में युवा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष यदुपती ठाकुर सहित कई कार्यकर्ता घायल हुए हैं। वहीं कई पुलिस कर्मियों को भी चोटें आई हैं। एक महिला पुलिस कर्मी भी इस झड़प में घायल हुई हैं। यदुपती ठाकुर को एंबुलेंस में अस्पताल ले जाया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि धक्कामुक्की के दौरान एक युकां कार्यकर्ता बेसुध होकर जमीन पर गिर गया। घायल को एंबुलेंस में अस्पताल भेजा गया है। मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को हिमाचल विधानसभा के शीतकालीन सत्र (winter session of himachal Vidhan Sabha) के चौथे दिन युवा कांग्रेस कार्यकर्ता अपनी मांगों को लेकर तपोवन में विधानसभा का घेराव करने पहुंचे थे। विधानसभा के घेराव की रणनीति को लेकर तपोवन के साथ लगते जोरावर स्टेडियम में इक्ट्ठा हुए थे। युवा कांग्रेस कार्यकर्ता विधानसभा घेराव के लिए आगे बढ़ रहे थे, लेकिन मौके पर तैनात भारी पुलिस बल ने इन्हें रोक दिया। इस दौरान युकां कार्यकर्ताओं व पुलिस के बीच झड़प हो गई। इस झड़प में कई पुलिस कर्मियों सहित युकां कार्यकर्ताओं को चोटें आई हैं। बताया जा रहा है कि धक्कामुक्की के दौरान एक युकां कार्यकर्ता बेसुध होकर जमीन पर गिर गया।
यह भी पढ़ें: शीतकालीन सत्रः हिमाचल विस से विपक्ष का वॉकआउट, सरकारी संपत्तियां बेचने पर हुआ हंगामा
घायल को एंबुलेंस में अस्पताल भेजा गया है। फिलहाल युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गतिरोध जारी है। युकां कार्यकर्ता विधानसभा घेराव पर अड़े हैं और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे हैं। वहीं तैनात पुलिस बल कार्यकर्ताओं को आगे जाने से रोक रही है। माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। युकां कार्यकर्ता पुलिस की ओर से लगाए बैरिकेड के पास धरने पर बैठ गए हैं। युकां के प्रदेश अध्यक्ष निगम भंडारी ने कहा कि जब तक सरकार का कोई मंत्री यहां आकर उनकी मांगों को नहीं सुनताए तब तक प्रदर्शन जारी रहेगा। युकां ने डीसी कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल के माध्यम से भी सरकार को ज्ञापन सौंपा। वहीं नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री (Mukesh Agnihotri) ने सदन में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि युकां बेरोजगारी के मुद्दे पर प्रदर्शन कर रही थी, लेकिन पुलिस ने उनपर लाठीचार्ज किया। यह गलत हुआ है। उन्होंने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस पर विधानसभा अध्यक्ष विपिन परमार ने कहा कि इस संबंध में जानकारी इकट्ठा कर रहे हैं।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page