-
Advertisement
मंडी में बादल फटने से तबाही : घरों में घुसा मलबा- 3 लोगों की मौ #त, 16 गाड़ियां दबीं
Mandi Cloudburst: मंडी जिले में एक बार फिर बारिश का कहर बरपा है। यहां पर बादल फटने से भारी जेल रोड के साथ लगते नाले में बाढ़ आ गई। लोगों के घरों में मलबा घुस गया , जिससे 3 लोगों की मौत हो गई और एक लापता बताया जा रहा हैं।
मंडी में बादल फटने से भारी नुकसान हुआ है। जेल रोड के साथ लगते नाले ने यहां कहर बरपाया। रात 3 बजे नाले का मलबा लोगों के घरों में घुस गया। इससे निचली मंजिल में सो रहे 10 से ज्यादा लोग घरों के भीतर मलबे में फंस गए।#Cloudburst #JailRoad #Mandi #debris #Himachalweather #CMsukhu pic.twitter.com/cXLypF3tM9
— Himachal Abhi Abhi (@himachal_abhi) July 29, 2025
जयराम ठाकुर भी मौके पर पहुंचे
मिली जानकारी के अनुसार, मृतकों में मंडी के पूर्व पार्षद कृष्णा के बेटे, बहू और पति शामिल है। वहीं, कृष्णा लापता है। थ्री व्हीलर को बचाने के चक्कर में पूरा परिवार मलबे की चपेट में आ गया। जिससे तीनों की मौत हो गई। एडीएम मंडी डॉ. मदन कुमार ने तीन लोगों के मौत की पुष्टि की है। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर भी मौके पर पहुंचे हैं।
जोनल अस्पताल वाले मार्ग में मलबा
भूस्खलन से कीरतपुर मनाली फोरलेन और पठानकोट मंडी राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया है। वर्षा के बाद मंडी शहर के प्रमुख क्षेत्रों में मलबे का सैलाब उमड़ पड़ा। जेल रोड में और जोनल अस्पताल वाले मार्ग में मलबा आ गया है। सैंण क्षेत्र में घरों के पास तक मलबा पहुंच गया, जिससे लोग घर छोड़कर भागने को मजबूर हुए।
तेज वर्षा के बाद मंडी शहरजेल रोड में और जोनल अस्पताल वाले मार्ग में मलबा आ गया मलबे में फंसे लोग खिड़कियां तोड़कर बाहर निकाले हैं …#Cloudburst #JailRoad #Mandi #debris #Himachalweather #CMsukhu pic.twitter.com/xVOMWf10bd
— Himachal Abhi Abhi (@himachal_abhi) July 29, 2025
राहत एवं बचाव कार्य जारी
प्रशासन, पुलिस, फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर मौजूद हैं और प्रभावित क्षेत्रों में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। डीसी अपूर्व देवगन ने बताया कि प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा जा रहा है।रात 3 बजे नाले का मलबा लोगों के घरों में घुस गया। इससे निचली मंजिल में सो रहे 10 से ज्यादा लोग घरों के भीतर मलबे में फंस गए। सुबह 4 बजे पुलिस ने इन्हें सुरक्षित निकाला।मंडी शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में 15 से ज्यादा गाड़ियां मलबे में दब गईं। चंडीगढ़-मनाली फोरलेन 4 मील, 9 मील और दवाड़ा के पास बंद हो गया है। दवाड़ा में फोरलेन का नामोनिशान तक मिट गया है।
संजीव कुमार
