-
Advertisement
विरोधियों के किस “नुकसान” की बात कर गए Jai Ram
Last Updated on July 21, 2020 by Deepak
शिमला। विरोधियों द्वारा सरकार को निशाने पर लेने के बाद सीएम जयराम ठाकुर भी आज तल्ख दिखे। राज्य स्तरीय 71वें वन महोत्सव कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए सीएम जयराम ठाकुर विरोधियों पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि विरोधी कोरोना संकट काल में भी राजनीति करने की कोशिश कर रहे हैं। लालच में आकर ऐसा कर रहे हैं कि कल ही इन्हें इसका कोई लाभ मिलेगा। मैं बता दूं कि लाभ नहीं विरोधियों को बहुत बड़ा नुकसान उठाना पड़ेगा। हम बोलने पर आएंगे तो नुकसान होगा। हम जनता को उनकी भूमिका के बारे बताएंगे।
सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि कोई पर्यटक आया और पॉजिटिव पाया गया हो ऐसा कोई भी मामला प्रदेश में ऐसा नहीं पाया गया है। सरकार ने सख्त नियम बनाए हैं। ऐसे सख्त नियम गोवा,केरला, उत्तराखंड व राजस्थान से भी नहीं बनाए हैं। उन्होंने कहा कि अगर कोई पर्यटक हिमाचल आना चाहता है तो उसे कोविड टेस्ट करवाना जरूरी होगा। उसी के बाद ही हिमाचल आ सकता है। अगर वो पॉजिटिव पाया जाता है तो उसे हिमाचल आने की अनुमति नहीं दी जाएगी। नेगेटिव पाया जाता है तो करीब पांच दिन की बुकिंग करवाकर आ सकता है।