-
Advertisement
अटल टनल लोकार्पण से पहले ये क्या हुआ
केलंग। पीएम नरेंद्र मोदी अटल टनल के लोकार्पण के सिलसिले में तीन अक्टूबर को लाहुल व मनाली आ रहे हैं। इस बीच बताया जा रहा है कि पीएम मोदी केलंग में रात्रि विश्राम कर सकते हैं। बताया जा रहा है कि इस दौरे पर पीएम मोदी के साथ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी रहेंगे। पीएम मोदी के स्वागत की तैयारियों का जायजा लेने के लिए हिमाचल प्रदेश के सीएम जयराम ठाकुर आज सुबह हेलिकॉप्टर से केलंग पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी के दौरे और रात्रि विश्राम की व्यवस्था को लेकर प्रशासन को निर्देश दिए।
सीएम जयराम ने लाहुल-स्पीति प्रशासन संग तैयारियों पर चर्चा करते हुए जनसभा के स्थान पर भी विमर्श किया। इस दौरान जिला प्रशासन द्वारा बताया गया कि उन्होंने सिस्सू सहित केलंग में दो स्थान जनसभा के लिए चयनित किए हैं। जिसमें से एक स्थान को पीएम की एसपीजी टीम फाइनल करेगी। हालांकि प्रशासन द्वारा दोनों ही स्थानों को लेकर तैयारियां की गई हैं। ला
सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण अटल टनल रोहतांग का लोकार्पण करने आ रहे पीएम नरेंद्र मोदी तीन अक्टूबर कोमनाली के सासे हेलीपैड पर उतरेंगे, जहां से टनल के साउथ पोर्टल में लोकार्पण करेंगे। इसके बाद साउथ पोर्टल में लोकार्पण के बाद पीएम विशेष वाहन से अटल टनल का निरीक्षण करते हुए नॉर्थ पोर्टल जाएंगे। जहां पर प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे।
