-
Advertisement
राज्यपाल से मिले जयराम
शिमला। सीएम जयराम ठाकुर (CM Jai Ram Thakur) ने आज राजभवन में राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय (Governor Bandaru Dattatreya) से भेंट की। यह एक शिष्टाचार भेंट थी। वहीं, राज्यपाल ने राजभवन से वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस के अवसर पर संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भारत स्काउट्स और गाइड्स हिमाचल प्रदेश का शांति के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान है। यह युवाओं को सक्रिय नागरिक बनाने, क्षमता विकसित करने और शांति के प्रसार की दिशा में सराहनीय कार्य कर रहा है।
यह भी पढ़ें: हिमालयी राज्यों के लिए NCERT की तर्ज पर गठित हो संयुक्त शिक्षा परिषद
राज्यपाल ने भारत स्काउट्स और गाइड्स द्वारा किए गए शांति के प्रयासों और हर वर्ष मनाए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस कार्यक्रम (International peace day program) के आयोजन में भागीदारी के लिए संगठन की सराहना की। उन्होंने कहा कि ‘जब हम शांति के लिए शिक्षा की बात करें, तो हमें समझना होगा कि हम केवल बच्चों के बारे में नही सोच रहे है। शांति की शिक्षा में हम सभी छात्र हैं और हम सभी को अपने प्रदर्शन को बेहतर बनाने के लिए कड़ी मेहनत करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में जब शांति को अधिक खतरा है, तब इसके महत्व को समझने की और अधिक जरूरत है। विश्व शांति का प्रसार व रक्षा करने में अधिक सक्रिय भूमिका निभाने की आवश्यकता है।