-
Advertisement
धर्मशाला-मैक्लोडगंज रोपवे अगले दो महीने में बनकर होगा तैयार: CM जयराम
Last Updated on August 5, 2021 by Sintu Kumar
शिमला। हिमाचल में तीन रोपवे (Rope way) जल्द धरातल पर उतरेंगे। वहीं, धर्मशाला मैक्लोडगंज रोपवे दो महीने के भीतर बनकर तैयार होगा, जबकि पलचान रोपवे बनाने का भी रास्ता साफ हो गया है। केंद्र सरकार (central government) ने इसकी मंजूरी दे दी है। बिजली महादेव रोपवे की वन मंजूरी भी जल्द मिलने की उम्मीद है। सीएम जयराम ठाकुर (CM Jairam Thakur) ने यह जानकारी भाजपा विधायक रमेश ध्वाला की निजी सदस्य दिवस पर लगाए गए जल पर्यटन की अपार संभावनाओं के दृष्टिगत संकल्प प्रस्ताव के तहत दी।
यह भी पढ़ें: ऑन ड्यूटी पी रहे थे शराब, निलंबन के बाद बोले- वह तो फ्रूट जूस था
अटल टनल ने दिलाई पहचान
सीएम जयराम ने कहा कि मंडी में शिवधाम बनाने का रास्ता साफ हो गया है। इसकी वन मंजूरी मिल गई है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भी राज्य सरकार को रोपवे पर फोकस करने को कहा था। उन्होंने कहा कि अटल टनल ने हिमाचल को विश्व के मानचित्र पर पहचान दिलाई है। टनल के दोनों किनारों को पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जाएगा। इसके लिए केंद्रीय वन मंत्रालय से वन मंजूरी की अनुमति मांगी जाएगी।
नए पर्यटन स्थल विकसित करने की है आवश्यकता
जयराम ठाकुर ने बताया कि राज्य सरकार ने 2017 में पर्यटन पर फोक्स किया। 2019 में पर्यटन नीति लायी गई। शिमला, धर्मशाला, डल्हौजी, मनाली और कसौली में नए पर्यटन स्थल बनाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि तत्तापानी में जल परिवहन की शुरुआत की गई। पौंग डैम में जल क्रीड़ा गतिविधियां शुरू करने के लिए वन्य प्राणी विंग से अनुमति नहीं मिली है, जबकि चमेरा डैम को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने पर काम चल रहा है।
Tags