-
Advertisement
First Hand: जिला के भीतर आवाजाही होगी Without Pass, एक से दूसरे जिले के लिए Permit जरूरी
शिमला। कोविड-19 के बढ़ते मामलों के बीच हिमाचल की जयराम सरकार ने निर्णय लिया है कि जिला के अंदर आवाजाही (Intra-district movement)के लिए अब पास की जरूरत नहीं होगी। इस बात की चर्चा आज सीएम जयराम ठाकुर (Chief Minister Jai Ram Thakur) ने प्रदेशभर के डीसी-एसपी के साथ वीडियो कान्फ्रेंसिंग के दौरान की। इससे साफ हो गया है कि जल्द ही सभी जिलों के भीतर आवाजाही अब बिना पास के होगी। सीएम जय राम ठाकुर की कही बात पर गौर फरमाए तो उन्होंने कहा है कि जिला के अंदर आवाजाही की अनुमति अब बिना पास (Without Pass)के दी जानी चाहिए। इसमें ये भी कहा गया है कि बद्दी पुलिस जिला जिसमें बद्दी,बरोटीवाला,नालागढ़ क्षेत्र भी शामिल है, को छोड़कर एक से दूसरे जिलों के लिए आवाजाही की अनुमति परमिट (Permit)से दी जाए। जयराम ने इस दौरान आर्थिक गतिविधियां शुरू करने की जरूरत पर भी बल दिया।
300 हिमाचली स्टूडेंटस यूक्रेन से पहुंचेंगे चंडीगढ़

सीएम ने कहा कि शीघ्र ही 300 के लगभग हिमाचली स्टूडेंटस यूक्रेन (Ukraine)से चंडीगढ़ पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि इन सभी को संस्थागत क्वारंटाइन (Institutional Quarantine) किया जाएगा। ये भी बताया गया है कि क्वारंटाइन के लिए हर स्टूडेंट को 3100 रुपये दैनिक शुल्क चुकाना पड़ेगा। पूरा खर्च 43 हजार रुपये से अधिक होगा। प्रत्येक को हवाई जहाज का 35 हजार से 50 हजार रुपये किराया वहन करना पड़ेगा। इसके साथ ही उन्होंने उत्तराखंड के सीएम टीएस रावत से बात कर वहां फंसे हिमाचलियों की सहायता प्रदान करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सरकार (Uttarakhand Govt)फंसे हुए हिमाचलियों को देहरादून तक पहुंचाने की पर्याप्त व्यवस्था करने के लिए सहमत हो गई है, जहां से उन्हें उनके घरों तक पहुंचाया जाएगा। चीफ सेकेट्री अनिल खाची ने कहा कि राज्य से जाने वाले प्रवासी मजदूरों को एक साथ ना भेज कर इन्हें चरणबद्व तरीके से भेजा जाए और मजदूरों के पलायन को रोकने के लिए उन्हें राज्य में ही रोजगार के पर्याप्त अवसर उपलब्ध करवाने के प्रयास किए जाएं। डीजीपी एसआर मरडी,अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थ्य आरडी धीमान, प्रधान सचिव ओंकार शर्मा व जेसी शर्मा, सीएम के प्रधान सचिव संजय कुंडू भी इस दौरान मौजूद रहे।

