-
Advertisement
हिमाचल में Corona के बढ़ते मामलों को लेकर क्या बोले जयराम ठाकुर-जानिए
शिमला। हिमाचल में कोरोना (Corona) पॉजिटिव के मामलों में एकाएक बढ़ोतरी हुई है। आज एक दिन में तीन जिलों हमीरपुर (Hamirpur), कांगड़ा (Kangra) और सोलन (Solan) में 42 पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। इसमें सबसे अधिक हमीरपुर में 31 मामले सामने आए हैं। पॉजिटिव आए लोगों में अधिकतर मुंबई से आए लोग हैं। साथ ही हमीरपुर में जालंधर से लौटा व्यक्ति और पहले पॉजिटिव पाए व्यक्ति के संपर्क वाले भी संक्रमित निकले हैं। हिमाचल में बढ़ते मामलों के बीच सीएम जयराम ठाकुर (CM Jai Ram Thakur) ने एक वीडियो संदेश जारी किया है। उन्होंने कहा कि देश भर सहित हिमाचल में भी कोविड 19 के मामले बढ़े हैं। हिमाचल में एकदम मामलों में बढ़ोतरी हुई है।
यह भी पढ़ें: Dharamshala Hospital में लोगों को जल्द मिलेगी IPD सुविधा, लगेंगे 50 बैड
यह अधिकतर मामले बाहरी राज्यों से आए लोगों के हैं। मुंबई या अन्य राज्यों से आए हैं। इन्हें संस्थागत क्वारंटाइन में रखा गया है। सरकार ने तय किया है कि जब तक सबका टेस्ट नहीं हो जाता और रिपोर्ट नेगेटिव नहीं आ जाती इन्हें घर नहीं भेजा जाएगा। हिमाचल में कोविड (Covid) टेस्ट में गति प्रदान की है। एक दिन में एक हजार से अधिक टेस्ट हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि डाक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ की टीमों में भी बढ़ोतरी की है। ताकि संक्रमित लोगों को अच्छा उपचार मिल सके। इसके अलावा उनके खाने व ठहरने की भी उचित व्यवस्था की है।
यह भी पढ़ें: कोरोना से जंग जीतने वाले भाई-बहन के घर पहुंचे DC-एसपी और CMO
और लोगों को भी हिमाचल आने की दे रहे इजाजत
सीएम जयराम ठाकुर ने हिमाचल के लोगों से निवेदन किया है कि वह भयभीत ना हों। जो भी लोग हिमाचल में आ रहे हैं उन्हें तभी घर भेजा जाएगा जब वह टेस्ट में नेगेटिव पाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में और लोग भी हिमाचल आएंगे। यह लोग भी संकट में फंसे हुए हैं और मुसीबत में हैं। इन्हें हम आने की इजाजत दे रहे हैं। उन्होंने दूसरों राज्यों से आने वाले लोगों से भी अपील की है कि बिना टेस्ट के घर में प्रवेश ना करें। अगर आप नेगेटिव पाए जाते हैं तो आपके घर जाने की व्यवस्था की जाएगी। अगर पॉजिटिव पाए जाते हैं तो इलाज के प्रोटोकॉल का पालन करना होगा। उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं हिमाचल में रह रहा व गांव रह रहा व्यक्ति संक्रमित ना हों। इसमें बाहर से आने वाले लोगों के परिवार भी शामिल हैं।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

