-
Advertisement
मंडी में गरजे सीएम जयराम, बोले- ‘मंडी जिले को मिले ताज का सम्मान करें असफल नेता’
मंडी। सीएम जयराम ठाकुर (CM Jairam Thakur) शनिवार को थाची पहुंचे। उन्होंने थाची (thachi) में कॉलेज की मैग्जीन का शुभारंभ किया। साथ ही जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता ठाकुर कौल सिंह (Congress leader Thakur Kaul Singh) पर जमकर गरजे। जयराम ठाकुर ने कहा कि सीएम की कुर्सी तक पहुंचने में जो असफल रहे हैं, उन्हें मंडी जिले को पहली बार यह मुकाम हासिल होने पर इसका सम्मान करना चाहिए। सम्मान तो दूर उल्टा कौल सिंह मर्यादा खो बैठे हैं। उन्होंने कांग्रेस नेता को हिदायत देते हुए कहा कि वे अमर्यादित भाषाओं का प्रयोग कर लोगों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ न करें। जिस तरह वे पिछले चुनाव (Election) में घर बैठे थे। वही समय अगले साल आने वाला है। इसलिए कौल सिंह शांति से काम लें। उन्होंने कहा कि द्रंग में कौल सिंह का बोय बीज खत्म हो गया है।
जयराम ठाकुर ने मंच से वीरभद्र सिंह को किया याद
सीएम ने वीरभद्र सिंह को याद करते हुए कहा कि पूर्व सीएम स्वर्गीय वीरभद्र सिंह (Former CM Virbhadra Singh) के साथ उन्होंने अनेक मंच विपक्ष में रहते हुए भी साझा किए हैं, लेकिन कभी भी उन्होंने गलत भाषा का प्रयोग नहीं किया। उन्होंने कहा कि वीरभद्र कहते थे कि जयराम ने बहुत जोर लगाया, लेकिन तुम नहीं हारते। मैंने भी वीरभद्र से कहा था कि बहुत जोर लगाया आप नहीं हारते। इस पर वीरभद्र बोले थे, जीत का सम्मान करते चलें। उन्होंने कहा कि विपक्षी रोना रोते हैं कि काम सिर्फ सराज में हो रहा है। तो क्या सिराज में काम बंद कर दूं। उन्होंने कहा कि जनता की सेवा में मेरा पूरा जीवन लगेगा और काम करेंगे काम के सिवाय कुछ नहीं करेंगे।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए Subscribe करें हिमाचल अभी अभी का Telegram Channel…

