-
Advertisement
दिल्ली में किसने रोके जयराम के कदम, क्यों नहीं जा सके चंडीगढ़-जानिए
Last Updated on February 6, 2020 by Deepak
नई दिल्ली/शिमला। सीएम जयराम ठाकुर (CM Jai Ram Thakur) का आज चंडीगढ़ जाने का कार्यक्रम रद्द हो गया है। अब वह कल सुबह चंडीगढ़ के लिए रवाना होंगे। बता दें कि सीएम जयराम ठाकुर (CM Jai Ram Thakur) का आज शाम दिल्ली से चंडीगढ़ जाने का प्रोग्राम था। उन्होंने शताब्दी से चंडीगढ़ के लिए निकलना था। तय कार्यक्रम के अनुसार जयराम ठाकुर ने करीब सवा सात बजे नई दिल्ली से चंडीगढ़ के लिए जाना था।
यह भी पढ़ें: सड़क पर लावारिस पशुओं के आने से पलटी Car, 5 को मिले जख्म
रात को हिमाचल भवन में रुकना था। कल यानि 7 फरवरी को पीडब्ल्यूडी ऑडिटोरियम (PWD Auditorium) सेक्टर एक पंचकूला में जी पंजाब हरियाणा हिमाचल के कॉन्क्लेव (Conclave) में शिरकत करनी है। इसके बाद कल करीब पौने एक बजे चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी (Chandigarh University) का कार्यक्रम में मुख्यातिथि होंगे। शाम करीब पांच बजे सीएम जयराम ठाकुर शिमला लौटेंगे। हालांकि बाकी कार्यक्रम पहले जैसे हैं, लेकिन सीएम जयराम ठाकुर (CM Jai Ram Thakur) आज नहीं अब कल चंड़ीगढ़ जाएंगे।