-
Advertisement
बजट सत्रः सीएम जयराम बोले- यूक्रेन से 441 हिमाचली छात्र सकुशल घर पहुंचे, 9 आने शेष
हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र का आज 10वां दिन है। सदन की कार्यवाही प्रश्नकाल से शुरू हुई। सीएम जयराम ठाकुर ने सदन को यूक्रेन में फंसे बच्चों की जानकारी साझा करते हुए कहा कि हिमाचल के 441 छात्र सकुशल घर पहुंच गए हैं, जबकि 9 छात्र आने शेष है। उन्होंने कहा कि बताया कि 8 छात्र यूक्रेन के पड़ोसी देशों में पहुंच गए , जो फिलहाल अपनी मर्जी से वहीं पर रुके हुए हैं। इसके बाद अब हिमाचल के 9 छात्र ही वापस आना शेष रह गए हैं। इनमें 7 छात्र पोलैंड और रोमानिया जबकि 2 छात्र सुमि में फंसे थे, वे भी पश्चिमी क्षेत्र की सीमा में पहुंच गए हैं। मिशन गंगा के तहत उन्हें देश लाने का प्रयास किया जा रहा है। केंद्र सरकार लगातार यूक्रेन और रूस से बातचीत कर रही है, जिसके फलस्वरूप बच्चों की सकुशल देश वापसी का क्रम जारी है।
यह भी पढ़ें- राठौर बोले, हम में एकता…बीजेपी में दरारें, कार्यकर्ता खुद खोल रहे अपने नेताओं की पोल
बीबीएमबी के नकारात्मक व्यवहार पर जताई नाराजगी
इससे पहले सीएम जयराम ने बीबीएमबी के नकारात्मक व्यवहार पर नाराजगी व्यक्त की। सुंदरनगर के विधायक राकेश जम्वाल के सवाल के जवाब में जयराम ठाकुर ने कहा किभाखड़ा-ब्यास प्रबंधन बोर्ड का हिमाचल प्रदेश में विकास कार्यों के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण नहीं है। बार-बार बोर्ड के प्रतिनिधियों से बात की जा रही है। अब बोर्ड के चेयरमैन को बुलाया जाएगा। जब भी इनके साथ बातचीत होगी, प्रभावित विधानसभा क्षेत्र से सभी को बुलाया जाएगा। बीबीएमबी के साथ अनेक बार प्रयास किए हैं, वे गंभीरता से विषय को नहीं ले रहे हैं।नए चेयरमैन को भी कहा गया है कि वे तमाम मसलों पर विचार करें। सारे मसलों पर बीबीएमबी के सकारात्मक और सहयोग का दृष्टिकोण न होने से दिक्कत आ रही है। हम इसके चेयरमैन को बुलाएंगे। लोगों को आ रही समस्याएं के बारे में समाधान करेंगे।
