-
Advertisement
दिल्ली पहुंचकर विक्रमादित्य के खिलाफ ये बोल गए CM जयराम
नई दिल्ली। सीएम जयराम ठाकुर (CM Jairam Thakur) आज नई दिल्ली पहुंचे। सियासी अटकलों के बीच सीएम फेस बदले जाने के सवालों को उन्होंने सिरे से खारिज किया। इसके साथ ही कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह (Vikrmaditya Singh) के खिलाफ विवादित टिप्पणी कर गए। सीएम जयराम ठाकुर ने कहा, ‘विक्रमादित्य सिंह बहुत जल्दी में हैं। अभी उनका परिवार शोक के दौर से गुजर रहा है। उन्हें राजनीतिक दृष्टि से क्या बोलना चाहिए, इस बारे में संयम और सब्र रखना चाहिए। भाजपा का निर्णय पार्टी का नेतृत्व करेगा, विक्रमादित्य सिंह नहीं।’
यह भी पढ़ें: अटकलों के बीच आखिरकार कैमरे के सामने ये बोल गए सीएम जयराम
वहीं, नई दिल्ली पहुंचने के बाद मीडिया से मुखातिब होने पर सीएम जयराम ठाकुर ने सियासी अटकलों पर विराम लगाने की कोशिश की। मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में कहा कि नई दिल्ली में संगठन का निर्धारित कार्यक्रम है। वह संगठन की बैठक में हिस्सा लेने के लिए आए हैं। इस बैठक को आज नहीं बल्कि 20 दिन पहले तय किया गया था।
बता दें कि गुजरात में सीएम फेस बदलने के बाद सीएम जयराम ठाकुर के नई दिल्ली से शिमला लौटने के बाद दोबारा हाईकमान के बुलाए जाने पर प्रदेश में खूब सियासी हलचल हुई है। इसी हलचल के बीच विक्रमादित्य सिंह ने सोमवार को कुल्लू के ढालपुर मैदान में एक जनसभा में कहा था कि कहीं प्रदेश में रातों-रात सीएम ने बदल दिए जाएं।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


