-
Advertisement

हिमाचल: सीएम जयराम ने चंबा में लगाई घोषणाओं की झड़ी, आप और कांग्रेस पर भी साधा निशाना
चंबा। मणिमहेश की गोद में बसे चंबा (Chamba) जिला में विकास की धारा बहेगी। प्रदेश के चंबा जिला को विकास के साथ साथ पर्यटन (Tourism) की दृष्टि में भी संवारना है। यह बात रविवार को सीएम जयराम ठाकुर ने चंबा जिला के चुराह विधानसभा क्षेत्र पहुंचने पर कहे। इस दौरान उन्होंने उद्घाटनों और शिलान्यास के अलावा घोषणाओं की भी झड़ी लगा दी। इस दौरान सीएम जयराम ठाकुर ने जनसभा को संबोधित करते हुए आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) और कांग्रेस (Congress) को भी निशाने पर लिया।
यह भी पढ़ें:सीएम जयराम बोले: अपने बयानों से देवभूमि को दूषित कर गए केजरीवाल; समय आने पर देंगे जवाब
सीएम जयराम ठाकुर ने आम आदमी पार्टी के समन्वयक अरविन्द केजरीवाल पर कटाक्ष करते हुए कहा कि केजरीवाल देवभूमि की परंपराओं तथा संस्कृति से परिचित नहीं हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के लोग मेहनती तथा विनम्र है और वे अपने नेताओं की बुराई बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि यह आश्चर्यजनक है कि दिल्ली के वातानुकुलित कमरों में रहने वाला एक व्यक्ति प्रदेश के लिए विकास के मॉडल पर बात कर रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के लोग स्वयं समझदार हैं तथा वें अरविन्द केजरवाल के झूठे वायदों पर विश्वास नही करेंगे। उन्होंने कहा कि हिमाचल के लोग मेहनती, परिश्रमी और ईमानदार हैं। ऐसे में हिमाचल के लोगों के लिए लुटेरे शब्द का प्रयोग करना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने आम आदमी पार्टी को आड़े हाथ लेते कहा कि उनकी पार्टी ने ऐसे नेता को देवभूमि का प्रभारी बनाया जिस पर ईडी के केस दर्ज हुए हैं।
कांग्रेस को बर्दाश्त नहीं हो रहा प्रदेश का विकास
सीएम जयराम ठाकुर (CM Jai Ram Thakur) ने कहा कि कांग्रेस प्रदेश में एक लंबे समय तक सत्ता में रही, लेकिन उन्होंने समाज के कमजोर वर्गों का कल्याण सुनिश्चित करने के लिए कुछ भी नया नहीं किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं को वर्तमान प्रदेश सरकार द्वारा आरंभ की गई कल्याणकारी योजनाओं को बर्दाशत करना भी मुश्किल हो रहा है। उन्होंने कहा कि विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को मुफ्तखोर की परिभाषा देना निर्धनो तथा जरूरतमंदों का अपमान है। उन्होंने कहा कि 15 अप्रैल को हिमाचल दिवस के अवसर पर उनके द्वारा की गई घोषणाएं भी कांग्रेस के नेताओं को रास नहीं आई।
सीएम जयराम ठाकुर ने की ये घोषणाएं
सीएम जयराम ठाकुर ने आज चंबा के चुराह विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर लोगों को लाखों की सौगातें दीं। आज चुराह विधानसभा क्षेत्र में 146 करोड़ की विभिन्न विकास योजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास किए। इसके अलावा उन्होंने कई घोषणाएं भी की। उन्होंने दो हाई स्कूलों का दर्जा बढ़ाकर बारहवीं कक्षा तक करने की घोषणा की। साथ ही साथ उन्होंने तीन प्राथमिक और तीन मिडल स्कूल खोलने की घोषणा की। इसके अलावा उन्होंने मसरूंड के लिए डिग्री कॉलेजए कोहाल के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, भंजराडू में पार्किंग देने की भी घोषणा की। उन्होंने कहा की सड़कों की दृष्टि से हिमाचल प्रदेश पिछले कई सालों के रिकॉर्ड तोड़ते हुए आगे बढ़ा है।