-
Advertisement
सीएम जयराम के हेलीकॉप्टर को यकायक उतारना पड़ा, ये रहा कारण-एक क्लिक पर जानें
सीएम जयराम ठाकुर (CM Jai Ram Thakur) के हेलीकॉप्टर की आज फिर से आपात लैंडिंग करवानी पड़ी। सीएम मंडी के कांगनी हेलीपैड से शिमला जा रहे थे। इसी दौरान मौसम खराब हो गया। जिसके चलते हेलीकॉप्टर (Helicopter) की बल्ह हलके के ढांगू में आपात लैंडिंग (Emergency Landing) करवानी पड़ी। याद रहे कि सीएम जयराम ठाकुर आज मंडी में स्वतंत्रता दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत करने के बाद ही शिमला लौट रहे थे।
ये भी पढ़ेः Big Breaking: हिमाचल के कर्मचारियों-पेंशनरों को महंगाई भत्ता-सीएम जयराम ने कर दी बल्ले-बल्ले
आपात लैंडिंग की सूचना मिलते ही पुलिस व प्रशासन सहित सीएम सिक्योरिटी स्टाफ तुरंत हरकत में आ गया व मौके पर पहुंच गया। इसके बाद सीएम जयराम ठाकुर सड़क मार्ग से पूरी सुरक्षा के साथ शिमला के लिए रवाना हो गए हैं। इससे पहले 8 अगस्त को मंडी दौरे से शिमला लौटते वक्त खराब मौसम के चलते सीएम जयराम ठाकुर के हेलीकॉप्टर की बिलासपुर के लुहणू मैदान में आपात लैंडिंग करानी पड़ी थी। इसके बाद वे डीसी की गाड़ी से शिमला रवाना हुए। बता दें कि सीएम दो दिन के मंडी दौरे पर थे। उन्होंने वहां कई प्रोजेक्टों का शिलान्यास किया था।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


