-
Advertisement
CM Sukhu: जयराम अपने मतलब के लिए काट रहे समीरपुर के चक्कर
Lok Sabha Election: हमीरपुर। सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू (CM Sukhvinder Singh Sukhu) ने मंगलवार को हमीरपुर में कहा कि सत्ता की भूख पूरा नहीं होने पर अब बिके विधायकों को साथ लेकर पूर्व सीएम प्रेम कुमार धूमल (Prem Kumar Dhumal) के पांव पकड़े जा रहे हैं। जयराम ठाकुर (Jairam Thakur) जब सीएम थे तो उन्हें हमीरपुर की याद नहीं आई, लेकिन आजकल समीरपुर (Samirpur) के दौरे कर रहे है। जयराम ठाकुर को पांच साल तक पूर्व सीएम प्रेम कुमार धूमल की याद नहीं आई है, अब अपने मतलब के लिए पूर्व सीएम धूमल के चक्कर काट रहे है। जयराम ठाकुर ने छह विधायकों का भविष्य अंधेरे में डाल दिया है और सुजानपुर से राजेंद्र राणा का भविष्य खराब किया है तो कई नई दुल्हन बन कर आ रही है और नौटंकियां की जा रही है ताकि जयराम ठाकुर अपनी नाक बचा सके।
हिन्दू धर्म संस्कृति में ऐसा नहीं होता
मंडी से बीजेपी प्रत्याशी कंगना रनौत (Kangana Ranaut) के बीफ मामले में बिना किसी का नाम लिए सीएम ने कहा कि ‘किसी ने कहा है कि हमने गाय का मांस (Beef) खाया है तो उसकी कोई वीडियो होगी…तो वो क्यों खाया होगा… हिन्दू धर्म संस्कृति में ऐसा नहीं होता है और इसका जवाब बीजेपी को अब चुनावों में देना पड़ेगा। जयराम ठाकुर के प्रत्याशी ना मिलने वाले बयान पर CM ने कहा कि प्रत्याशियों की घोषणा करना कांग्रेस पार्टी का आंतरिक मामला है। जल्द ही कांग्रेस के प्रत्याशी आने वाले है इसलिए जयराम ठाकुर बेतुके बयान देते है। वहीं कंगना के बयानों पर कहा कि कंगना ही बता सकती है कि देश के पहले PM कौन है।
यह भी पढ़े:कंगना ने कहा था सामने युवा प्रत्याशी होना चाहिए, विक्रमादित्य होंगे कांग्रेस का चेहरा
कार्यकर्ताओं से चुनावों को लेकर फीडबैक
वहीं, सीएम सुक्खू ने हमीरपुर में कार्यकर्ताओं से चुनावों को लेकर फीडबैक भी ली। उन्होंने कहा कि सीएम बनने के बाद काफी व्यस्तता रही है इसलिए इस बार पांच दिनों का दौरा रखा है और कांग्रेस पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं से बातचीत की है और फीडबैक ली है। चुनावों के लिए किस तरह के प्रत्याशी होने चाहिए इसके लिए भी मंत्रणा की गई है।
