-
Advertisement
IGMC Shimla मारपीट प्रकरण में दोबारा होगी जांच,भीड़ पर भी एक्शन का आश्वासन !
IGMC Shimla : आईजीएमसी शिमला में डॉक्टर व मरीज में हुई मारपीट के बाद सरकार द्वारा डॉक्टर राघव को टर्मिनेट करने के बाद मामला गरमाया हुआ है। रेजिडेंस डॉक्टर एसोसिएशन सरकार से डॉ राघव का टर्मिनेशन वापस लेने की मांग कर रहे हैं । एसोसिएशन ने अपनी मांगों को लेकर सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू से ओक ओवर में मुलाकात की, जहां पर डॉ राघव का टर्मिनेशन वापस लेने की मांग उठाई। उन्होंने घटना के दिन भीड़ द्वारा अस्पताल के अंदर की गई तोड़फोड़ और डॉक्टर को डराने धमकाने वालों पर कार्रवाई करने व डॉक्टरों की सुरक्षा को बढ़ाने की भी मांग उठाई। सीएम ने दोबारा से जांच का आश्वासन दिया है।
रेजिडेंस डॉक्टर एसोसिएशन के अध्यक्ष सोहेल शर्मा ने कहा कि सीएम के साथ मुलाकात की और सीएम सुक्खू ने सभी मांगों को सुना । उन्होंने सीएम के समक्ष तीन मांगों को रखा, जिसमें डॉ राघव का टर्मिनेशन वापस लेने की भी मांग की गई। एसोसिएशन ने सीएम के समक्ष घटना के दिन के सभी तथ्यों को सबूतों के साथ रखा गया। इसके बाद सीएम ने दोबारा से जांच का आश्वासन दिया है। इसके अलावा सीएम सुक्खू से घटना वाले दिन भीड़ द्वारा अस्पताल में की गई तोड़फोड़ और डॉक्टर को धमकाने वाले मामले पर भी कार्रवाई करने का आग्रह किया गया। साथ ही डॉक्टरों की सुरक्षा के लिए अलग से गाइडलाइन जारी करने की मांग की गई । सोहेल शर्मा ने कहा कि आज सभी डॉक्टर एक दिन के अवकाश पर हैं और अब शाम को जनरल हाउस बुलाया जाएगा जिसमें आगामी रणनीति पर चर्चा की जाएगी।
संजू चौधरी
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
