-
Advertisement
CM Sukhu/ Chamba/ Sukh Ashrya Yojana
पिछले दिनों चंबा जिला की ग्राम पंचायत भजोत्रा के गाँव मटवाड़ से एक ऐसी तस्वीर सामने आई थी, जिसने इंसानियत को झकझोर कर रख दिया था। यहां पर 4के सिर से पिता का साया उठ गया और कुछ समय बाद बीमारी से जूझ रही माँ भी उन्हें छोड़कर चली गई। इन मासूमों के पास न सिर पर पक्की छत और न ही भविष्य की कोई ठोस सुरक्षा। मकान में तरफ मवेशी बंधे थे और दूसरी तरफ बच्चे अपने बिस्तरों पर बैठे आंसू बहा रहे थे। पूरा मामला जब प्रशासन तक पहुंचा तो बच्चों की मदद के लिए कुछ हाथ आगे आए। सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने खुद इन बच्चों से वीडियो कॉल के माध्यम से बातचीत की। बच्चों का हालचाल जाना और उन्हें पढ़ाई जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किया।
सीएम ने आश्वासन दिया कि बच्चों की शिक्षा और रहन-सहन का पूरा खर्च सरकार वहन करेगी और उनके भविष्य को सुरक्षित बनाया जाएगा।
