-
Advertisement
पहाड़ के जीवन में “नॉनवेज” तो भोजन-सीएम Sukhu बोले,गांववालों ने बनाया था “देसी मुर्गा”
हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में आज सुबह से ही जंगली मुर्गा (Wild Chicken) प्रकरण जमकर इंटरनेट पर डांस कर रहा है। तेजी से वायरल हुए मामले के बीच में ही सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू (CM Sukhvinder Singh Sukhu) ने सामने आते हुए कहा है कि गांववालों ने देसी मुर्गा बनाया हम खाते नहीं । पहाड़ के जीवन में नॉनवेज तो भोजन (Non-Veg Is Food) है। जयराम जी (Jairam Ji) उस पर बयान दे रहे है……अब सवाल ये खड़ा हो रहा है कि खाने में जंगली मुर्गा बना था या देसी मुर्गा। चूंकि सीएम का जो वीडियो वायरल (Viral Video) हुआ है उसमें तो वह जंगली मुर्गे की बात कर रहे थे, अब वह देसी मुर्गे (Desi Chicken) की बात कर रहे हैं। अब ये एक नई बहस हिमाचल की सियासत (Politics Of Himachal) में शुरू हो गई है।
सीएम सुक्खू ने खुद नहीं खाया
सीएम सुक्खू शुक्रवार को सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम के तहत कुपवी के दूरदराज क्षेत्र टिक्कर (Tikkar in Kupvi) गांव पहुंचे थे। सीएम यहीं रात को रुके। सीएम के रात्रिभोज में कई तरह व्यंजन तैयार किए गए थे,उन्हीं में से एक जंगली मुर्गा भी शामिल था। जबकि हिमाचल (Himachal) में जंगली मुर्गे का शिकार प्रतिबंधित है। बस फिर क्या था इंटरनेट पर जंगली मुर्गे ने बवाल मचाना शुरू कर दिया। ये अलग बात है कि सीएम सुक्खू ने खुद नहीं खाया,फिर भी समोसे (Samosa) के बाद अब ये नया बवाल उनके गले की हड्डी बन बैठा।
-राहुल कुमार
