-
Advertisement
सत्ता-संगठन में रार; प्रतिभा बोलीं- सरकार के सालगिरह कार्यक्रम के लिए मुझसे नहीं पूछा
शिमला (संजू)। एक ओर बारिश, ओलावृष्टि और बर्फबारी से हिमाचल का तापमान (Temperature Is Falling) गिर रहा है, वहीं दूसरी ओर सियासी पारा (Political Temperature High) लगातार चढ़ता दिख रहा है। सुक्खू सरकार और कांग्रेस के राज्य संगठन के बीच चल रही रार लगातार सामने आ रही है। हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह (HPCC Chief Pratibha Singh) ने कहा है कि 11 दिसंबर को होने जा रहे कांग्रेस सरकार के एक साल के कार्यक्रम के लिए उन्हें विश्वास में नहीं लिया गया और न ही सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू (CM Sukhu) ने उनके साथ कोई बैठक की है। प्रतिभा सिंह के इस बयान के बाद सरकार और संगठन के बीच छिड़ा सियासी शीत युद्ध (Cold War) खुलकर सामने आता हुआ नजर आ रहा है। हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि सरकार कांग्रेस के संगठन की वजह से ही बनी है। बिना संगठन के सरकार नहीं बन सकती थी। उन्होंने कहा कि सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू खुद संगठन से निकले हुए हैं। वह एनएसयूआई, यूथ कांग्रेस और फिर हिमाचल कांग्रेस से होते हुए सीएम बने।
संगठन को साथ नहीं लेंगे तो दिक्कत होगी
प्रतिभा सिंह ने कहा कि सीएम से उम्मीद थी कि वह संगठन (Party Organization) को भी साथ लेकर चलेंगे। अगर संगठन को साथ लेकर नहीं चलेंगे, तो आने वाले वक्त में चुनाव लड़ने में कठिनाई होगी। प्रतिभा सिंह ने कहा कि चुनाव लड़ने के लिए यह बेहद जरूरी है कि पार्टी के लिए काम करने वाले पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को एक साथ लेकर चला जाए।
