-
Advertisement
CM Sukhu | Dinner Menu | Wild Chicken |
शिमला। हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू के डिनर मेन्यू ने सोशल मीडिया पर बवाल मचा दिया है। दरअसल, सीएम सुक्खू शुक्रवार को सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम के तहत कुपवी के दूरदराज क्षेत्र टिक्कर गांव पहुंचे थे। सीएम यहीं रात को रुके। सीएम के रात्रिभोज में कई तरह व्यंजन तैयार किए गए थे, उन्हीं में से एक जंगली मुर्गा भी शामिल था। जबकि हिमाचल में जंगली मुर्गे का शिकार प्रतिबंधित है। बस फिर क्या था इंटरनेट पर जंगली मुर्गे ने बवाल मचाना शुरू कर दिया। ये अलग बात है कि सीएम सुक्खू खुद ने खुद नहीं खाया,फिर भी समोसे के बाद अब ये नया बवाल उनके गले की हड्डी बन बैठा।