-
Advertisement
हिम महोत्सव में बोले CM: दुबई में सराही गईं हिमाचली टोपियां, होगा निर्यात
लेखराज धरटा/शिमला। CM ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू (CM Sukhwinder Singh Sukhu) ने रविवार को नई दिल्ली में हिमक्राफ्ट, हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम तथा कला, भाषा एवं संस्कृति विभाग द्वारा दिल्ली हाट में 17 से 30 दिसम्बर तक आयोजित किये जा रहे ‘हिम महोत्सव’ (Him Mahotsav) का शुभारम्भ किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि दुबई में भी हिमाचली टोपियों को सराहा गया है। CM ने कहा कि हिमाचली टोपियों (Himachali Caps) में नए डिजाइन बनाने के प्रयास किए गए और हाल की उनकी दुबई यात्रा के दौरान इनका प्रदर्शन किया गया। उन्होंने कहा कि सरकार हिमाचली टोपियों के निर्यात के लिए प्रयास कर रही है, जिसे दुबई (Dubai) में भी निवेशकों द्वारा सराहा जा रहा है।
दिल्ली से मिलेंगे बड़े ऑर्डर
CM ने कहा कि हिम महोत्सव में प्रदेश के कारीगरों व बुनकरों को अपने उत्पाद बेचने का एक प्रभावी मंच उपलब्ध हुआ है। उन्होंने कहा कि इसके माध्यम से राष्ट्रीय राजधानी में बड़े ऑर्डर (Big Order) प्राप्त करने में मदद मिलेगी, जिससे कारीगरों की व्यावसायिक गतिविधियों को विस्तार मिलने के साथ-साथ उनकी आर्थिक स्थिति भी मज़बूत होगी। उन्होंने कहा कि हिम महोत्सव में लगाए गए 60 स्टॉल (Stall) और हिमाचली लोक कलाकारों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम पर्यटकों के लिए आकर्षण का केन्द्र होंगे।
यह भी पढ़े:दुबई में काम आया सीएम सुक्खू का नादौन कनेक्शन, तस्वीरों में देखें

हिम महोत्सव बेहतर मंच बनेगा
उन्होंने कहा कि यह हिमाचल प्रदेश की अनूठी कला, संस्कृति और व्यंजनों को प्रदर्शित करने और इसके अनूठे उत्पादों और हस्तशिल्प को एक ब्रांड (Brand) के रूप में बढ़ावा देने और देश-विदेश में पहचान दिलवाने का भी एक महत्वपूर्ण अवसर है। ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल की प्राकृतिक सुंदरता सभी को आकर्षित करती है और मैदानी इलाकों की तुलना में सर्दियों में प्रदेश में मौसम बहुत अच्छा होता है। उन्होंने राज्य में विशेषकर साल के आखिरी सप्ताहांत में सर्दियों का आनंद लेने के लिए पर्यटकों का स्वागत किया और कहा कि विंटर कार्निवल उनके लिए एक अतिरिक्त आकर्षण होगा। कार्यक्रम को उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने भी संबोधित किया।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

