-
Advertisement
ABVP के 75वें अमृत महोत्सव में बोलीं बबीता- महिलाओं के सम्मान के लिए एकजुट हो जाएं
Last Updated on July 27, 2023 by sintu kumar
शिमला। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के 75 वें अमृत महोत्सव के मौके पर यहां के गेयटी थिएटर में गुरुवार को एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें विशिष्ट अतिथि के रूप में अपने संबोधन में महिला पहलवान बबीता फोगाट (Women Wrestler Babita Phogat) ने समाज को महिलाओं के सम्मान के लिए एकजुट हो जाने की जरूरत बताई।
उन्होंने महिलाओं के खिलाफ बढ़ रही हिंसा का जिक्र करते हुए कहा कि सिर्फ मणिपुर (Manipur) ही नहीं, देश के और भी कई राज्यों में ऐसी घटनाएं बढ़ रही हैं। बबीता ने कहा कि इन घटनाओं से महिलाएं और पूरी मानवता शर्मसार हो रही हैं। राजस्थान महिला अपराधों में नंबर वन पर है। पीएम मोदी (PM Modi) ने भी इस पर चिंता जाहिर की है और राज्यों के मुख्यमंत्रियों को इस पर चिंता करने की जरूरत बताई है।
महिला पहलवानों के धरने (Women Wrestlers Protest) के सवाल पर बबीता फोगाट ने कहा कि सभी खिलाड़ी ओलिंपिक की तैयारियों में जुट गए है। मामला कोर्ट में है। उन्होंने कहा कि उन्हें देश की न्याय व्यवस्था और पीएम पर पूरा विश्वास है। बबिता फोगाट ने ABVP के 75 वर्ष पूर्ण होने पर उन्हें बधाई दी है।