-
Advertisement
CM Sukhu | JP Nadda | Financial Assistance
हिमाचल के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री एवं बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से उनके निवास पर 45 मिनट तक मुलाकात की। इस दौरान सीएम सुक्खू ने पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा हिमाचल के लिए घोषित 1500 करोड़ रुपये के राहत पैकेज को दिलवाने में सहयोग का आग्रह किया। इसके साथ ही प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को सुधारने के लिए बजट उपलब्ध कराने की मांग की। सुक्खू ने नड्डा को प्रदेश के अस्पतालों में शुरू की गई रोबोटिक सर्जरी के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं के लिए आधुनिक स्वास्थ्य उपकरणों की खरीद में सहयोग का मुद्दा भी उठाया। सीएम सुक्खू इससे पहले भी नड्डा से दिल्ली में मिल चुके हैं। आज सीएम सुक्खू का बिहार विधानसभा चुनाव में प्रचार का कार्यक्रम भी जारी किया गया है जिसके अनुसार वह आज पटना के लिए रवाना होंगे। वहां कांग्रेस के पक्ष में प्रचार कर कल वापस लौट आएंगे।
