-
Advertisement
CM सुक्खू ने अमित शाह से किया आपदा राहत राशि जारी करने का आग्रह
Last Updated on January 4, 2024 by sintu kumar
पंकज/नई दिल्ली। CM ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू (CM Sukhwinder Singh Sukhu) ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) से भेंट कर उनसे राज्य में बीते साल आई आपदा (Himachal Calamity) के लिए विशेष राहत राशि का जल्द आवंटन करने का आग्रह किया। CM ने उन्हें अवगत करवाया कि हिमाचल ने हाल ही की बरसात में आई प्राकृतिक आपदा से संबंधित ‘आपदा उपरान्त जरूरतों की आकलन रिपोर्ट’ गृह मंत्रालय को सौंप दी है। उन्होंने रियायती हेलीकॉप्टर सेवा योजना (Helicopter Services) के तहत हिमाचल प्रदेश के विभिन्न मार्गों को शामिल करने का आग्रह भी किया और केन्द्रीय मंत्री को अवगत करवाया कि प्रदेश ने पहले ही मार्गों का विवरण मंत्रालय को भेज दिया है।
वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के लिए भी मांगी राशि
CM ने कहा कि प्रदेश सरकार ने वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम (Vibrant Village Program) के तहत 658.31 करोड़ रुपये के प्रस्ताव प्रस्तुत किए हैं। उन्होंने केंद्रीय मंत्री को अवगत करवाया कि गृह मंत्रालय ने केवल 3.87 करोड़ रुपये की राशि के 14 कार्यों के लिए सैद्धांतिक मंजूरी दी है। उन्होंने शेष धनराशि शीघ्र स्वीकृत करने का आग्रह करते हुए कहा कि इन गांवों का विकास राष्ट्रीय सुरक्षा (National Security) की दृष्टि से अत्यन्त महत्वपूर्ण है। केंद्रीय मंत्री ने राज्य को हरसंभव सहायता देने का आश्वासन दिया।