-
Advertisement
![](https://himachalabhiabhi.com/wp-content/uploads/2023/12/cabinet.jpg)
Live : सुक्खू कैबिनेट का विस्तार, धर्माणी-गोमा ने ली शपथ
लेखराज / शिमला। सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू (CM Sukhwinder Singh Sukhu) कैबिनेट (Cabinet) का आज विस्तार हो गया। राजभवन में दो विधायकों को मंत्रीपद की शपथ दिलाई गई। इनमें घुमारवीं से राजेश धर्माणी व जयसिंहपुर से यादवेंद्र गोमा शामिल हैं। राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल (Shiv Pratap Shukla) ने दोनों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलवाई। जिला बिलासपुर के घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र से विधायक राजेश धर्माणी से तीसरी बार विधानसभा पहुंचे हैं जबकि कांगड़ा के जयसिंहपुर से यादविंदर गोमा दूसरी बार विधायक बने हैं।
![Rajesh Dharmani](https://himachalabhiabhi.com/wp-content/uploads/2023/12/cabinate1-1.jpg)
तीसरी मर्तबा विधायक बने है धर्माणी
सरल-सौम्य व मद्वभाषी कहे जाने वाले राजेश धर्माणी (Rajesh Dharmani) घुमारवीं से तीसरी मर्तबा कांग्रेस ( Congress) टिकट पर विधायक बने है। धर्माणी एनआईटी हमीरपुर (NIT Hamirpur) से बीटेक सिविल में पासआउट हैं। दो अप्रैल 1972 को जन्मे धर्माणी कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव भी हैं। इससे पहले वह प्रदेश कांग्रेस के सचिव, यूथ कांग्रेस के महासचिव और जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष (District Congress President)रह चुके हैं। धर्माणी संवेदना चैरिटेबल सोसायटी के फाउंडर मेंबर भी हैं, यह सोसाइटी गरीब बच्चों की पढ़ाई के लिए काम करती है।धर्माणी बिलासपुर जिला से कांग्रेस के एकमात्र विधायक हैं। वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस बिलासपुर( Bilaspur) की पांच सीटों में से केवल घुमारवीं सीट पर भी जीत दर्ज कर पाई थी। बिलासपुर जिला बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा (BJP President JP Nadda) का होम डिस्ट्रिक्ट है। धर्माणी ने पहली बार 2007 में चुनाव लड़ा और जीता था। इस चुनाव में उन्होंने अपने चाचा कर्मदेव को मात दी थी, इसके बाद वह 2012 में भी चुनाव जीते। लेकिन 2017 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। वर्ष 2022 में वह तीसरी मर्तबा जीत दर्ज करवाकर विधानसभा में पहुंचे।
![Yadvinder Goma](https://himachalabhiabhi.com/wp-content/uploads/2023/12/cabinate2.jpg)
गोमा को विरासत में मिली है राजनीति
जयसिंहपुर से कांग्रेस विधायक यादवेंद्र गोमा (Yadvinder Goma) इंजीनियरिंग की छात्र रहे हैं। दूसरी मर्तबा विधानसभा में पहुंचे गोमा को राजनीति विरासत में मिली है। उनके पिता डॉ मिल्खी राम गोमा भी विधानसभा सदस्य रह चुके हैं। चार फरवरी 1986 को जन्मे यादवेंद्र गोमा ने बीटेक.मैकेनिकल के साथ-साथ एमबीए की पढ़ाई भी की,तदोपरांत उनका विवाह नीलम गोमा से हुआ। उनकी एक बेटी है। यादवेंद्र गोमा युवा कांग्रेस, जयसिंहपुर निर्वाचन क्षेत्र के अध्यक्ष रहे। राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के 2011- 2014 तक अध्यक्ष व हिमाचल प्रदेश कांग्रेस एससी सेल के 2019- 2021 तक अध्यक्ष रहे। गोमा इस बीच वर्ष 2012 में पहली बार विधानसभा ( Vidhansabha) के लिए चुने गए। वर्ष 2017 में हुए चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। लेकिन दिसंबर, 2022 में वह पुनः विधानसभा के लिए निर्वाचित हुए। गोमा वर्तमान में विधानसभा की अधीनस्थ विधान समिति के अध्यक्ष व कल्याण एवं नियम समितियों के सदस्य के रूप में भी नामित हैं।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group