-
Advertisement
हिमाचल के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला के हृदय की एक धमनी में ब्लॉकेज, डाला स्टंट
Last Updated on February 28, 2023 by saroj patrwal
नई दिल्ली। हिमाचल के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला की दिल्ली दौरे के दौरान अचानक तबीयत खराब हो गई। जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया। शिव प्रताप शुक्ला को नोएडा में कैलाश अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां जांच करने पर पता चला कि उनके हृदय की एक धमनी में ब्लॉकेज है। जिसके चलते चिकित्सकों ने स्टंट डाल कर शिव प्रताप शुक्ला का उपचार किया। इसकी जानकारी उन्होंने ट्वीट के माध्यम से दी है।
वहीं उन्होंने अपने एक अन्य ट्वीट में स्टंट की लागत कम करने के लिए पीएम मोदी (PM Modi) का भी आभार जताया। उन्होंने लिखा कि पीएम के प्रयासों से स्टंट की लागत कम हुई है। इसी कारण मेरे उपचार में भी कुल लागत एक लाख रुपए से कम आई। पीएम मोदी के इस फैसले से आम नागरिकों को काफी राहत मिल रही है। मेरे सभी शुभचिंतकों का भी धन्यवादए जिनकी दुआओं से मैं अब पूर्ण रूप से स्वस्थ हूं।
कैलाश अस्पताल, नोएडा में स्वस्थ्य परीक्षण के बाद पता चला कि मेरे हृदय की एक धमनी में ब्लॉकेज है। तुरंत परीक्षण किया और ‘स्टंट’ डाल कर उपचार करवाया।
आभार माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी @narendramodi जी @PMOIndia का, जिन्होंने ‘स्टंट’ की लागत को कम किया है।
1/1
— Raj Bhavan, Himachal Pradesh (@RajBhavanHP) February 27, 2023
बता दें कि हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला इन दिनों दिल्ली दौरे पर हैं। इस दौरान उनकी तबीयत खराब हुई है और उन्हें नोएडा के सेक्टर 27 स्थित कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पर उनका इलाज चल रहा है। 18 फरवरी को हिमाचल के राज्यपाल के तौर पर शपथ लेने के बाद शिव प्रताप शुक्ला इन दिनों दिल्ली में है। इस दौरान राज्यपाल ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के साथ मुलाकात की।
देर रात करीब 9 बजे अस्पताल में भर्ती करवाया गया
इससे पहले रविवार को राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला ने पत्नी जानकी शुक्ला के साथ दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित प्रसिद्ध हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना की। बताया जा रहा है कि इसके कुछ देर बाद उनके सीने में दर्द उठा और उन्हें देर रात करीब 9 बजे अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वे कैलाश अस्पताल के सीसीयू में राज्यपाल भर्ती हैं। सामान्य टेस्ट के बाद राज्यपाल को अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है।