-
Advertisement
हिमाचल में तबाही: सीएम ने बुलाई आपात बैठक, शाह व नड्डा ने दिया मदद का आश्वासन
CM Sukhwinder Singh Sukhu: हिमाचल प्रदेश में शिमला, कुल्लू और मंडी जिला में बादल फटने से भारी तबाही हुई है। इसको देखते हुए सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू(CM Sukhwinder Singh) ने गुरुवार सुबह ही सचिवालय में आपात बैठक बुलाई, जहां अधिकारियों से स्थिति का जायजा लिया और राहत बचाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। मीडिया से बातचीत के दौरान सीएम सुक्खू ने कहा कि सुबह ही केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह(Union Home Minister Amit Shah) से बात हुई और उन्होंने मदद का पूरा आश्वासन दिया है।
सीएम ने कहा कि गृहमंत्री ने फोन पर बात कर राज्य में बादल फटने से हुए उत्पन्न हुई स्थिति की जानकारी ली।
https://twitter.com/AmitShah/status/1818920430868349405
साथ ही केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री व बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा (BJP President JP Nadda) से भी सीएम सुक्खू की बात हुई और उन्होंने मदद का आश्वासन दिया।
https://twitter.com/JPNadda/status/1818859830188155145
राहत व बचाव कार्यों की मॉनिटरिंग कर रहा हूं
सीएम सुक्खू ने आज सुबह शिमला मंडी और कुल्लू में बादल फटे(Cloud burst in Shimla Mandi and Kullu) हैं, जिससे काफी नुकसान हुआ है और अब तक 50 लोग लापता है और दो अभी तक बरामद किए गए हैं। उन्होंने लोगों से नदी नालों से दूर रहने का आग्रह भी किया। NDRF, SDRF, पुलिस, होम गार्ड और फायर सर्विसेज की टीमें राहत, खोज और बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। स्थानीय प्रशासन को राहत एवं बचाव कार्य को सुचारु रूप से करने के निर्देश दिये गए हैं। मैं अधिकारियों से संपर्क में हूं और राहत व बचाव कार्यों की मॉनिटरिंग कर रहा हूँ।
https://twitter.com/SukhuSukhvinder/status/1818871954671386730
50 से अधिक लोगों के लापता होने की सूचना
सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू(CM Sukhwinder Singh Sukhu) ने कहा कि शिमला की रामपुर तहसील, मंडी जिले की पधर तहसील और कुल्लू के गांव जाओन, निरमंड में बादल फटने से 50 से अधिक लोगों के लापता होने का दुखद समाचार मिला है। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ पुलिस, होम गार्ड और दमकल की टीमें राहत, खोज और बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। स्थानीय प्रशासन को राहत एवं बचाव कार्य को सुचारू रूप से करने के निर्देश दिए गए हैं। मैं अधिकारियों से संपर्क में हूं और राहत व बचाव कार्यों की निगरानी कर रहा हूं। राज्य सरकार हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।
राहुल गांधी ने सीएम सुक्खू से की बात
वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शिमला, मंडी और कुल्लू में बादल फटने और भारी वर्षा से कई लोगों के लापता होने पर दुखद जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया में जारी संदेश में कहा- इस कठिन घड़ी में सभी शोकाकुल परिवारों को अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू से बात कर इस विषम परिस्थिति का जायजा लिया है। उन्होंने बताया कि वे स्वयं इन घटनास्थलों पर जा रहे हैं और इसी दौरान एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और प्रदेश प्रशासन इस संकट की घड़ी में राहत और बचाव कार्यों में प्रतिबद्धता के साथ लगातार काम कर रहे हैं।
https://twitter.com/RahulGandhi/status/1818893136485093577
