-
Advertisement
हिमाचल में LPG सिलेंडर फिर हुआ महंगा, व्यवसायिक गैस सिलेंडर के दाम 36 रुपए बढ़े
Last Updated on October 1, 2021 by saroj patrwal
शिमला। हिमाचल (Himachal) में एक बार फिर गैस के दाम में बढ़ोतरी हुई है। व्यवसायिक सिलेंडर के लिए अब हिमाचल में एक अक्टूबर से 1908 रुपए खर्च करने होंगे। हालांकि, गृहणियों को इस महीने राहत है। घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम इस बार नहीं बढ़े हैं। सितंबर के रेट ही इस माह भी लागू रहेंगे।
यह भी पढ़ें: केंद्रीय मंत्री अनुराग के गृह जिले का हाल: चारपाई पर लाद कर अस्पताल ले जा रहे थे परिजन, बीच रास्ते कराना पड़ा प्रसव
घरेलू उपभोक्ताओं को सिलेंडर होम डिलिवरी सहित 987 रुपए में मिलेगा। घरेलू उपभोक्ताओं को सब्सिडी के तौर पर 31 रुपए उनके बैंक खातों में लौटाए जाएंगे। बीते माह व्यावसायिक सिलिंडरों के दाम में 75 रुपये की बढ़ोतरी हुई थी। महंगाई की मार झेल रही जनता की घरेलू सिलेंडर महंगे होने से परेशानियां और अधिक बढ़ गई है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group