-
Advertisement

कमाल की कंपनी! तीसरा बच्चा पैदा करने पर दे रही 11 लाख रुपए और एक साल की छुट्टी
विश्व में सबसे ज्यादा जनसंख्या वाले देश चीन (China) में साल 2016 से आधिकारिक तौर पर एक बच्चे की पॉलिसी (One Child Policy) को खत्म कर दिया गया है। साल 2021 में तीन-बाल नीति पेश की गई। वहीं, अब चीन सरकार अब अपने नागरिकों को ज्यादा बच्चे पैदा करने के लिए प्रोत्साहित कर रही है।
यह भी पढ़ें- पानी में कूद गया बच्चा, मां ने डूबने से पहले ऐसे बचाई जान, देखें वीडियो
हाल ही में ऐसी खबरें भी सामने आई थी कि एक चीनी कंपनी तीसरे बच्चे को जन्म देने वाले कर्मचारियों को इंसेंटिव दे रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार, बीजिंग डाबिनॉन्ग टेक्नोलॉजी ग्रुप (Beijing Dabeinong Technology Group) तीसरे बच्चे को जन्म देने के लिए 90,000 युआन यानी 11 लाख रुपए नकद बोनस दे रही है। इसके अलावा कंपनी महिला कर्मचारियों को एक साल और पुरुष कर्मचारियों को नौ महीने की छुट्टी दे रही है।
इसके अलावा जो कर्मचारी अपने दूसरे बच्चे को जन्म देंगे उनको 60,000 युआन यानी 7 लाख रुपए का बोनस मिलेगा। वहीं, अगर किसी ने अपने पहले बच्चे को जन्म दिया तो उन्हें 30,000 युआन यानी 3.50 लाख रुपए से ज्यादा का बोनस दिया जाएगा।
गौरतलब है कि देश की जनसंख्या को नियंत्रित करने के लिए साल 1980 में एक बच्चे की पॉलिसी को शुरू किया गया था। वन चाइल्ड पॉलिसी ने लड़कों के लिए वरीयताओं के कारण लिंग-चयनात्मक गर्भपात भी किया था। इस कारण इस देश ने एक बच्चे की नीति को खत्म कर दिया।