-
Advertisement
हिमाचल में बिगड़ा मौसम: शिमला में गिरे बर्फ के फाहे, लाहुल-पांगी में बोर्ड की परीक्षाएं स्थगित
Himachal Weather: हिमाचल में मौसम के मिजाज बिगड़ गए है। मौसम विभाग (Meteorological Department) की चेतावनी के बीच प्रदेश की राजधानी शिमला में बर्फ के हल्के फाहें गिरे ( Snowfall in shimla) जबकि प्रदेश के दुर्गम जिलों में बर्फबारी हो रही है और निचले इलाकों में बारिश( Rain) हो रही है। भारी बर्फबारी को देखते हुए हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ( HPBOSE) धर्मशाला ने लाहौल-स्पीति और पांगी घाटी में बोर्ड की परीक्षाएं 8 मार्च तक स्थगित कर दी गई है।

अटल टनल रोहतांग (Atal Tunnel Rohtang)के पास बर्फबारी शुरू हो गई है। लाहुल स्पीति प्रशासन (Lahaul Spiti Administration)ने जिला में हिमखंड गिरने की चेतावनी जारी की है साथ ही आपातकालीन परिस्थिति को छोड़कर अनावश्यक रूप से यात्रा ना करने की सलाह दी है। मौसम विभाग की ओर से भारी बारिश व बर्फबारी ( Rain and snowfall)की चेतावनी दी है। प्रदेश के चंबा, कांगड़ा व लाहुल स्पीति जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन स्थानों पर में भारी बर्फबारी हो सकती है।
जिला किन्नौर (KINNAUR)के छितकुल में बर्फबारी के बीच फंसे सभी पर्यटकों को बीआरओ, पीडब्ल्यूडी, पुलिस और प्रशासन की टीम ने सफलतापूर्वक रेस्क्यू कर गंतव्य की ओर रवाना किया।
संजू चौधरी
