-
Advertisement
अपने ही अंकल के कंकाल से बना डाला गिटार, Video देख बाकी समझ जाएंगे आप
प्यार की एक हद होती है, लेकिन यहां तो सारी हदें पार दिख रही हैं। फ्लोरिडा के संगीतकार (Composer of Florida) प्रिंस मिडनाइट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर इन दिनों वायरल हो रही हैं। उसे देखकर कोई भी हैरान हो जाएगा। उन तस्वीरों में गिटार मुख्य आकर्षण बना हुआ है। लोग उनकी तस्वीरों और वीडियो को खूब शेयर कर रहे हैं। कई लोग तो गिटार के पीछे की कहानी को सुनकर विश्वास ही नहीं कर रहे।
यह भी पढ़ें: लड़की ने ऑनलाइन मंगवाया खाना, Delivery Boy ने भेजा मैसेज – तुम्हारा खाना खा गया
https://twitter.com/princemidnightx/status/1358392181065715716
फलोरिडा के संगीतकार प्रिंस मिडनाइट (Prince Midnightx) अपने हेवी मेटल म्यूजिक स्टाइल के लिए काफी लोकप्रिय हैं। वह इस सफलता का श्रेय अपने अंकल को देते हैं। उनके अंकल की कुछ समय पहले मौत हो गई। उससे उनका गहरा धक्का लगा। इसी के चलते उन्होंने अपने अंकल को अलग अंदाज में श्रद्धांजलि देने का निर्णय लिया। प्रिंस मिडनाइट ने अपने अंकल के कंकाल (Uncle’s Skeleton) का इलेक्ट्रिक गिटार (Electric Guitar) बना डाला। उन्होंने इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया।
Shredding on my skelecaster! Dark Throne’s classic Transylvanian Hunger. #skeletonguitar #skeletar #skelecaster pic.twitter.com/TWb7iHxqWN
— Prince Midnight (@princemidnightx) February 9, 2021
प्रिंस उस गिटार को बजाते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने अंकल के कंकाल को गिटार के बेस के रूप में इस्तेमाल किया है। गिटार को देखकर नजर आता है कि उसमें स्ट्रिंग, वॉल्युम नॉब, गिटार नेक, जैक, पिकअप और इलेक्ट्रानिक बोर्ड लगा हुआ है। प्रिंस ने इस गिटार की कई तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। उनका कहना है कि मैने अपने अंकल के कंकाल से गिटार बनाने का निर्णय लिया था, जो कि एक चुनौतीपूर्ण काम था। इससे पहले कभी ऐसा नहीं हुआ। वह बताते हैं कि अंकल की मौत के बाद उनका कंकाल मेडिकल कॉलेज के स्टूडेंट्स को प्रैक्टिकल की पढ़ाई के लिए दान कर दिया था। जब स्टूडेंट्स का काम पूरा हो गया तो परिवार वाले अंतिम संस्कार के लिए तैयार नहीं थे। ऐसे में उन्होंने निर्णय लिया कि कंकाल को एक याद के तौर पर साथ रखने के लिए गिटार बना दिया जाए जो उन्होंने कर दिखाया।
