-
Advertisement
CompositeSalaryAccount / JointSalaryPackage / FinanceMinistry / DFS
केंद्र सरकार के कर्मचारियों की वित्तीय जरूरतों को एक ही मंच पर पूरा करने के उद्देश्य से वित्त मंत्रालय के वित्तीय सेवा विभाग (डीएफएस) ने ‘संयुक्त वेतन खाता पैकेज’ लॉन्च किया. इस पैकेज के तहत बैंकिंग, बीमा और कार्ड से जुड़ी कई सुविधाएं एक ही खाते में उपलब्ध कराई जाएंगी. इसे केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए ऑल-इन-वन फाइनेंशियल सॉल्यूशन के रूप में देखा जा रहा है.कंपोजिट सैलरी अकाउंट पैकेज तीन प्रमुख हिस्सों पर आधारित है-बैंकिंग सुविधाएं,बीमा सुरक्षा और कार्ड और डिजिटल लाभ इन तीनों को मिलाकर केंद्र सरकार के कर्मचारियों को बेहतर वित्तीय सुरक्षा और सुविधा देने का लक्ष्य रखा गया है.बैंकिंग सुविधाओं में कर्मचारियों को जीरो-बैलेंस सैलरी अकाउंट की सुविधा मिलेगी. इसके साथ ही RTGS, NEFT, UPI और चेक से जुड़े सभी लेनदेन मुफ्त होंगे। बीमा सुरक्षा में 1.5 करोड़ तक का पर्सनल एक्सीडेंट कवर ,2 करोड़ तक का एयर एक्सीडेंट कवर1.5 करोड़ तक का विकलांगता कवर20 लाख तक का टर्म लाइफ इंश्योरेंस । इसके अलावा, कर्मचारी और उनके परिवार के लिए कॉम्प्रिहेंसिव हेल्थ इंश्योरेंस भी उपलब्ध होगा, जिसमें किफायती प्रीमियम पर टॉप-अप का विकल्प रहेगा.कार्ड और डिजिटल फायदेके पैकेज में बेहतर डेबिट और क्रेडिट कार्ड सुविधाएं भी शामिल हैं. कर्मचारियों को एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस, रिवॉर्ड पॉइंट्स, कैशबैक ऑफर और अनलिमिटेड ट्रांजैक्शन की सुविधा मिलेगी. खास बात यह है कि खाते पर कोई मेंटेनेंस चार्ज नहीं लिया जाएगा.
