-
Advertisement
हिमाचल: आर्ट ऑफ लिविंग ने गोपालपुर स्कूल को दिए कंप्यूटर
कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश की आर्ट ऑफ लिविंग इकाई प्रदेश के सरकारी स्कूलों में कंप्यूटर प्रयोगशालाओं के सुदृढ़ीकरण हेतु प्रयासरत है। इसके लिए इकाई द्वारा कई आवश्यक कदम भी उठाये जा रहे हैं। इसी कड़ी में राजकीय उच्च विद्यालय गोपालपुर (कांगड़ा) में एसर कंप्यूटर कंपनी के सहयोग से आर्ट ऑफ लिविंग (Art of Living) के वरिष्ठ प्रशिक्षक देश राज चंब्याल ने कंप्यूटर वितरित किए।
यह भी पढ़ें: हिमाचल कैबिनेट में खुला नौकरियों का पिटारा, 382 पदों को भरने की मंजूरी
संस्था का प्रयास है कि प्रदेश के अन्य सरकारी स्कूलों में भी इस व्यवस्था के अंतर्गत यह उपकरण उपलब्ध करवाए जाएं। बता दें कि आर्ट ऑफ लिविंग का प्रयास है कि सुदृढ़ीकरण की दिशा में बच्चों को स्मार्ट फोन, टैबलेट और कंप्यूटर उपलब्ध करवाए जाएं ताकि प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र भी आधुनिकीकरण की मुख्यधारा से जुड़ सकें।

