-
Advertisement
बर्फ में फिसलकर पाक पहुंचे जवान की वापसी के लिए कांग्रेस ने लगाई राष्ट्रपति से गुहार
Last Updated on January 18, 2020 by
देहरादून। बर्फ में फिसलकर पाक सीमा में पहुंचे लापता देहरादून (Dehradoon) के जवान हवलदार राजेंद्र सिंह नेगी (Rahendra Singh Negi) की सकुशल देश वापसी के लिए कांग्रेस (Congress) ने राष्ट्रपति (President Ram Nath Kobind) से गुहार लगाई है। शनिवार को हल्द्वानी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एसडीएम (SDM) कोर्ट में प्रदर्शन कर जवान को वापस लाने की मांग की। बता दें, पिछले हफ्ते ही देहरादून के रहने वाले जवान ड्यूटी के दौरान बर्फ में फिसलकर पाक सीमा (Pak Border) में पहुंच गए थे इसके बाद से वे लापता हैं।
यह भी पढ़ें: पुलिस जवान की जान बचाने को बर्फीले रास्ते में 4 घंटे में 7 किमी पैदल सफर
डीसी के माध्यम से दिए गए राष्ट्रपति को भेजे ज्ञापन में कांग्रेसियों ने कहा कि जवान राजेंद्र सिंह आठ जनवरी से लापता हैं। जिस तरह विंग कमांडर अभिनंदन (Wing Commander Abhinandan) को भारत लाने के लिए सेना और सरकार ने तत्परता दिखाई थी, उसी तरह इनके लिए भी अभियान चलाएं। बताया जा रहा है कि राजेंद्र से उनके परिवार की आखिरी बार 8 जनवरी को बात हुई थी। उसके बाद उनसे कोई सम्पर्क नहीं हो पाया है। परिजनों ने जब सेना से उनके बारे में जानकारी मांगी तो बताया गया कि वे लापता हैं। परिवार के लोगों ने सरकार से उनकी जल्द वापसी को लेकर मांग की है। राजेंद्र सिंह नेगी साल 2002 में 11 गढ़वाल राइफल्स जॉइन में भर्ती हुए थे। हाल ही में अक्टूबर महीने में वह एक महीने की छुट्टी बिताने देहरादून आए थे और नवंबर में लौट गए थे।