-
Advertisement
डॉ राजेश के नामांकन में पहुंचा अपार जनसमूह, जताया विश्वास
देहरा विधानसभा क्षेत्र से मंगलवार को कांग्रेस प्रत्याशी डॉ राजेश शर्मा (Congress candidate Dr Rajesh Sharma) ने अपना नामांकन (Nomination) भरा।

इससे पहले उन्होंने हनुमान चौक से लेकर एसडीएम कार्यालय तक रैली निकाली। इस रैली में क्षेत्र के हजारों लोगों ने हिस्सा लिया और डॉ राजेश शर्मा पर अपना विश्वास जताया। इस रैली में लोगों ने जमकर नारेबाजी की और डॉ राजेश को भारी मतों से जितवाने की लोगों से अपील की। नामांकन भरने के बाद डॉ राजेश शर्मा (Dr Rajesh Sharma) ने एक जनसभा की।

जिसमें अपार जनसमूह उमड़ा। कार्यकर्ताओं और लोगों को संबोधित करते हुए डॉ राजेश शर्मा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी (Congress Party) ने सबसे छोटे कार्यकर्ता पर विश्वास जताया है और देहरा की भावनाओं का सम्मान रखा है। डॉ राजेश ने कहा कि देहरा (Dehra) में वह 15 सालों का वनवास खत्म करेंगे। उन्होंने कहा कि इस बार जनता की जीत होगी।

डॉ राजेश शर्मा के नामांकन में उनके साथ ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी चौधरी चंद्र कुमार, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हरिओम शर्मा, परागपुर से कांग्रेस प्रत्याशी सुरेंद्र सिंह मनकोटिया और पूर्व विधायक दलीप सिंह आदि नेता मौजूद रहे।

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group
