-
Advertisement
Himachal: प्रतिभा सिंह ने भरमौर में भावुक होकर मांगे वोट, वीरभद्र को याद कर फूट-फूट रोए भरमौरी
Last Updated on October 9, 2021 by Vishal Rana
चंबा। हिमाचल में उपचुनाव (Himachal By-Election) का बिगुल बजते ही प्रचार का दौर शुरू हो गया है। मंडी संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह ने शनिवार को जिला चंबा के भरमौर (Bharmaur) के चौरासी परिसर में माथा टेकने के बाद पहली चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की याद में मंच पर मौजूद सभी लोग भावुक हो गए। प्रतीभा सिंह ने जहां रूदे स्वर में जनता से वोट मांगे। वहीं, पूर्व मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी भी लोगों को संबोधित करते हुए वीरभद्र सिंह (Virbhadra Singh) को याद करते ही फूट फूट कर रो पड़े। ठाकुर सिंह भरमौरी (Thakur Singh Bharmouri) वीरभद्र सिंह द्वारा करवाए गए कार्यों को लेकर व उनकी कमी को लेकर भावुक हो गए। इस दौरान उन्होंने पहाड़ी गाना गाकर प्रतिभा सिंह के लिए जनता से वोट मांगे। भरमौरी विधायक द्वारा किए जा रहे कार्यों को लेकर उन पर जमकर बरसे। कहा कि लोगों की समस्याओं को लेकर विधायक का कोई लेना.देना नहीं हैं।
यह भी पढ़ें:हिमाचल उपचुनाव: राष्ट्रीय सुरक्षा से लेकर स्थानीय समस्या तक भुनाने में जुटी कांग्रेस, संजय बोले- जनता त्रस्त हो चुकी है
जनता को संबोधित करते समय प्रतिभा सिंह (Pratibha Singh) भी दिवंगत वीरभद्र सिंह को याद कर भावुक हो गईं। उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह के पद चिन्हों पर चलकर ही यह चुनाव लड़ा जाएगा। उन्होंने जनता को विश्वास दिलाया कि वह जीतीं तो पीएम मोदी से जनजातीय क्षेत्र पांगी की चैहणी सुरंग,होली- उतराला सुरंग के निर्माण का मुद्दा उठाएंगी। भरमौर के बाद उन्होंने लिल्ह में भी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान पूर्व मंत्री व विधायक आशा कुमारी ने केंद्र व प्रदेश सरकार पर जमकर अपनी भड़ास निकाली।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group