-
Advertisement

कांग्रेस कार्यकारिणी का गठन जल्द, प्रतिभा बोली- दिल्ली जाकर रजनी पाटिल से होगी चर्चा
Congress President Pratibha Singh: हिमाचल कांग्रेस कार्यकारिणी (Himachal Congress Working Committee) भंग हुए सौ दिन से ज्यादा का समय हो गया है लेकिन नई कार्यकारिणी का गठन अभी तक नहीं हो पाया है। अब हिमाचल कांग्रेस की नई प्रभारी नियुक्त हुई हैं। ऐसे में अब नई कार्यकारिणी के गठन के लिए और इंतजार करना पड़ेगा। हालांकि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह (Congress State President Pratibha Singh)ने जल्द कार्यकारिणी गठित करने की बात कही।
कांग्रेस जमीनी स्तर पर मजबूत किया जाएगा
मीडिया से बातचीत के दौरान प्रतिभा सिंह ने कहा कि हिमाचल कांग्रेस की कार्यकारिणी को लेकर सूची आलाकमान को भेज दी गई है और अब हिमाचल की नई प्रभारी रजनी पाटिल को बनाया गया है और जल्द उनसे मिलने वे दिल्ली जाएंगी और उनके साथ चर्चा की जाएगी और कार्यकारणी का गठन किया जाएगा। रजनी पाटिल (Rajni Patil)पहले भी हिमाचल की प्रभारी रही है और वे यहां की परिस्थितियों से भली भांति परिचित है । हिमाचल में पंचायतीराज के चुनाव भी इसी साल होने वाले है ऐसे में जल्द ही कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा ताकि कांग्रेस जमीनी स्तर पर मजबूत किया जाएगा।
बिट्टू पर झूठे आकंड़े पेश करने के आरोप
कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू (Union Minister of State Ravneet Singh Bittu)को लेकर भी निशाना साधा और उन पर झूठे आकंड़े पेश करने के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि रवनीत बिट्टू बीते दिनों शिमला आए थे लेकिन उन्होंने हिमाचल ( Himachal) को मदद देने और रेलवे को लेकर जो आंकड़े पेश किए वो सही नहीं थे। उन्हें जानकारी नही थी, जिसका जवाब लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने दिया है।
संगठन के लोगों की ताजपोशी के लिए कई बार सीएम से भी बात की
हिमाचल के बोर्डों व निगमों में अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के कई पद खाली है और संगठन के लोगों को नियुक्ति नहीं मिल पाई है ,जिससे कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह नाराज दिख रही है। प्रतिभा सिंह ने कहा कि चुनाव के समय जिन लोगों ने पार्टी के लिए रात -दिन काम किया है उन्हें सरकार में जगह मिलनी चाहिए और इसको लेकर उन्होंने कई बार सीएम से भी बात की है और ऐसे लोगों को नजरअंदाज न करें जिन्होंने संगठन के लिए काम किया है।
संजू चौधरी