-
Advertisement
![](https://himachalabhiabhi.com/wp-content/uploads/2021/03/pariyanka-gandhi.jpg)
Shimla पहुंचीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, कुछ दिन रुक सकती हैं यहां पर
शिमला। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) एक बार फ़िर छराबड़ा स्थित अपने घर पहुंची है। दिल्ली से बुधवार सुबह प्रियंका सड़क मार्ग से शिमला (Shimla) पहुंची हैं। शिमला में प्रियंका कुछ दिन रुक सकती हैं। इस वर्ष यानी 2021 में वह पहली बार शिमला में बने अपने घर पर पहुंची हैं। इससे पहले प्रियंका लॉकडाउन में दो बार शिमला में परिवार सहित ठहर चुकी हैं। बिहार चुनाव के दौरान भी प्रियंका शिमला पहुंची थीं, इस दौरान राहुल गांधी (Rahul Gandhi) भी शिमला आए थे।
ये भी पढे़ं – Assam दौरे पर प्रियंका गांधी : कामाख्या देवी के दर्शन कर स्थानीय लोगों के साथ किया Tribal Dance
प्रियंका गांधी का घर शिमला से 13 किलोमीटर दूर और समुद्र तल से 8 हजार फीट की ऊंचाई पर है। घर को पहाड़ी शैली में बनाया गया है। इंटीरियर में देवदार की लकड़ी से सजावट की गई है। मकान के चारों तरफ हरियाली और पाइन के खूबसूरत पेड़ हैं।