-
Advertisement

Assam दौरे पर प्रियंका गांधी : कामाख्या देवी के दर्शन कर स्थानीय लोगों के साथ किया Tribal Dance
गुवाहाटी। असम में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा चुनावी रण में उतर गई हैं। प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi Vadra ) दो दिन के असम दौरे पर पहुंची हैं। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा सोमवार सुबह गुवाहाटी पहुंचीं, फिर उन्होंने कामाख्या देवी मंदिर में विधिवत रूप से पूजा की। कामाख्या मंदिर में दर्शन के बाद प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्वीट भी किया। उन्होंने लिखा कि आज मां कामाख्या के दर्शन का सौभाग्य मिला। मां कामाख्या से समस्त देशवासियों के कल्याण के लिए प्रार्थना की। इसके बाद प्रियंका ने असम के लखीमपुर में स्थानीय लोगों से मुलाकात की और उनके साथ ट्राइबल डांस (Tribal Dance) भी किया। प्रियंका का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हो रहा है।
यह भी पढ़ें: महीने के पहले ही दिन आम आदमी को बड़ा झटका : फिर बढ़े LPG Cylinder के दाम
চাহ বাগানৰ যুৱক যুৱতী সকলৰ সৈতে আজি লক্ষীমপুৰত এনেদৰে ঝুমুৰ নৃত্যত অংশগ্ৰহণ কৰে নিখিল ভাৰত কংগ্ৰেছ কমিটিৰ সাধাৰণ সম্পাদিকা শ্ৰীমতী @priyankagandhi ডাঙৰীয়ানীয়ে#PriyankaGandhiWithAssam pic.twitter.com/5DSLggqd9X
— Assam Congress (@INCAssam) March 1, 2021
इसेक बाद प्रियंका गांधी वाड्रा ने यहां लखीमपुर में रोजगार के मुद्दे पर अभियान की शुरुआत की। कांग्रेस अगले कुछ दिनों में राज्य के सरकारी दफ्तरों के बाहर प्रदर्शन करेगी। बता दें कि प्रियंका गांधी वाड्रा को असम के अपने दो दिवसीय दौरे में कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेना है। कार्यकर्ताओं के साथ बैठक के अलावा मंगलवार को तेजपुर में प्रियंका गांधी वाड्रा एक महारैली को संबोधित भी करेंगी।
यह भी पढ़ें: आज से भारत में क्या कुछ होगा नया और कहां बदल रहे नियम, पढ़ें पूरी रिपोर्ट
Smt. @priyankagandhi spends intimate moments with the tea tribes of Lakhimpur to better understand & experience their culture. #PriyankaGandhiWithAssam pic.twitter.com/QTCru3mmTC
— Congress (@INCIndia) March 1, 2021
गौर हो कि असम (Assam ) में इस बार तीन चरणों में विधानसभा चुनाव होना है, 27 मार्च-1 अप्रैल-6 अप्रैल को मतदान होना है और 2 मई को नतीजे आएंगे। प्रियंका गांधी वाड्रा यूं तो उत्तर प्रदेश की प्रभारी हैं लेकिन बतौर स्टार कैंपेनर अब वो पांच राज्यों के चुनावों में भी कमान संभाल रही हैं। तमिलनाडु, बंगाल, असम, केरल और पुडुचेरी के चुनावों में प्रियंका गांधी का ये पहला चुनावी दौरा है।