- Advertisement -
नई दिल्ली। मार्च महीने के पहले ही दिन आम आदमी को बड़ा झटका लगा है। आज फिर से एलपीजी सिलेंडर (LPG Cylinder) की कीमत में बढ़ोतरी हुई है। एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 25 रुपए का इजाफा हुआ है। इससे पहले फरवरी में गैस सिलेंडर की कीमत में 100 रुपए का उछाल आया था। पहले, 4 फरवरी को 25 रुपए, 14 फरवरी को 50 रुपए की बढ़ोतरी हुई थी फिर 25 फरवरी को इसमें 25 रुपए का इजाफा हुआ था। यानी कुल मिलाकर फरवरी महीने में रसोई गैस का दाम 100 रुपए बढ़ा था। पिछले एक महीने में कीमत में चौथी बार तेजी आई है और अब तक 125 रुपए बढ़ गए हैं।
आज एक बार फिर 14.2 किलोग्राम वाला नॉन सब्सिडी (Non subsidy) एलपीजी गैस सिलेंडर 25 रुपए महंगा हुआ है। कीमत में आई तेजी के साथ दिल्ली में अब घरेलू गैस का रेट 794 से बढ़कर 819 रुपए हो गया। मुंबई में नई कीमत 819 रुपए, कोलकाता में 845.50 रुपए और चेन्नई में 835 रुपए हो गई है। इसके अलावा 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 90.50 रुपए का उछाल आया है। अब दिल्ली में इस सिलेंडर की कीमत 1,614 रुपए हो गई है। पहली इसकी कीमत 1523.50 रुपए प्रति सिलेंडर थी। उसी तरह मुंबई का रेट अब 1563।50 रुपए प्रति सिलेंडर हो गया है। कोलकाता में यह कीमत 1681.50 रुपए और चेन्नई का रेट 1730.5 रुपए हो गया है।
अगर आप चेक करना चाहते हैं कि आपके शहर में रसोई गैस सिलेंडर की कीमत क्या चल रही है तो आपको सरकारी तेल कंपनी की वेबसाइट पर जाना होगा। यहां पर कंपनियां हर महीने नए रेट्स जारी करती हैं। (https://iocl.com/Products/IndaneGas.aspx लिंक पर जाकर आप अपने शहर के गैस सिलेंडर के दाम चेक कर सकते हैं।
- Advertisement -