-
Advertisement
Congress| Kuldeep Singh Rathore| BJP
Last Updated on November 6, 2022 by sintu kumar
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के ठियोग से कांग्रेस उम्मीदवार और हिमाचल के पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर शनिवार देर रात तक मत्याना क्षेत्र में देर रात जनसभाएं करते नजर आए। उन्होंने लोगों से वोट की अपील करते हुए बीजेपी पर निशाना साधते हुए बीजेपी सरकार को बागवान विरोधी सरकार करार दिया। उन्होंने कहा कि बीजेपी की किसान-बागवान विरोधी नीतियों का अब जनता 12 नवंबर को जवाब देगी। इस बार कांग्रेस जीत का परचम लहराएगी।