-
Advertisement
हिमाचल उपचुनाव: मुकेश बोले- जनहित के मुद्दों से भागती है बीजेपी, झूठा है उनका सैनिक प्रेम
ऊना। हिमाचल (Himachal) में उपचुनाव (By Election) की सरगर्मियां अपने चरम पर है। कांग्रेस (Congress) और बीजेपी (BJP) के नेता एक दूसरे पर जमकर वार पलटवार कर रहे हैं। इसी कड़ी में नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री (Mukesh Agnihotri) ने जयराम सरकार (Jairam Government) के खिलाफ जमकर हमला बोला है। नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री कहा कि उपचुनाव में बीजेपी मुद्दों से भाग रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बेरोजगारी, महंगाई, माफिया, खनन और कर्ज जैसे जनहित के मुद्दों पर जवाब देने से बीजेपी का हर नेता कतरा रहा है।
यह भी पढ़ें:हिमाचल उपचुनाव: टिकट नहीं मिलने से नाराज चाहवानों ने कर दिया है गृह क्षेत्र त्याग
बीजेपी का है झूठ प्रेम
मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि झूठा प्रेम दिखाने के लिए सेना के नाम का प्रयोग करने से बीजेपी नेता पीछे नहीं हट रहे। उन्होंने कहा कि बीजेपी का यह प्रेम दिखावा है, जबकि कांग्रेस सदैव दिल से सैनिकों व पूर्व सैनिकों का सम्मान करती है। कांग्रेस पार्टी में अनेक पूर्व सैनिक बड़े पदों पर रहते हुए पार्टी का मार्गदर्शन करने का काम भी किया है। इसके साथ ही उन्होंने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी सरकार जवाब दे कि 56 इंच के सीने के बावजूद जम्मू कश्मीर में सैनिक शहीद क्यों हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब तो प्रवासियों की हत्या हो रही है।
यह भी पढ़ें:मंडी पर त्रिमूर्ति की टेढ़ी नजर, हारने पर खिसक सकती है माननीयों की कुर्सी
30 अक्टूबर को जनता देगी जबाव
मुकेश ने कहा कि जनता बीजेपी को करारा जवाब देने के लिए 30 तारीख को ईवीएम का बटन दबाकर निर्णायक फैसला देगी। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने सदैव हिमाचल प्रदेश को आगे बढ़ाने का काम किया, जबकि बीजेपी ने अन्याय, अत्याचार, तानाशाही व बदले के भावना से काम किया है। उन्होंने कहा कि आर्थिक संकट का रोना रोते हुए बीजेपी की सरकार जनता को राहत पहुंचाने से पीछे हट रही है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

