-
Advertisement

नगर निगम शिमला चुनाव के लिए कांग्रेस ने गाड़ दिए खूंटे, पढ़े किसे क्या बनाया
शिमला। कांग्रेस मामलों के प्रभारी (Rajiv Shukla) राजीव शुक्ला ने शिमला नगर निगम चुनावों (Municipal Corporation Elections) के लिए मेनिफेस्टो कमेटी, प्रचार प्रसार कमेटी व वॉर रूम कमेटी का गठन कर दिया है। नगर निगम के लिए (Manifesto) मेनिफेस्टो कमेटी के अध्यक्ष हर्ष महाजन को बनाया गया है। कमेटी के अन्य सदस्यों में विधायक अनिरुद्ध सिंह, विक्रमादित्य सिंह, जितेंद्र चौधरी के अतिरिक्त हरीश जनार्था, पूर्व विधायक आदर्श सूद,देवेन्द्र जग्गी सूद,अमित नंदा व सुशांत कपरेट को शामिल किया गया है। कमेटी में कांग्रेस के सभी पूर्व महापौर व उप महापौर विशेष आमंत्रित सदस्यों के तौर पर रखे गए है।
प्रचार-प्रसार कमेटी (Publicity) में नरेश चौहान को चेयरमैन बनाया गया है जबकि सदस्यों के तौर पर आई एन मेहता,प्रदीप वर्मा,किरण धानटा,संजय सिंह चौहान,अशोक सारटा,कबल जीत सिंह, सौरभ चौहान, नितिन राणा,जितेंद्र ठाकुर,चंद्र मोहन ठाकुर,जी एस तोमर,आरती शर्मा व राजेश वर्मा को शामिल किया गया है। चुनावों के लिए प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में वॉर रूम भी स्थापित कर दिया गया है। वॉर रूम के प्रभारी प्रदेश कांग्रेस (Congress) महासचिव महेश्वर चौहान को बनाया गया है। वॉर रूम (War Room Committee) के अन्य सदस्यों में महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल,सेवादल चीफ अनुराग शर्मा,युवा कांग्रेस अध्यक्ष निगम भंडारी,एनएसयूआई अध्यक्ष छतर सिंह,इंटक अध्यक्ष हरदीप सिंह बावा कांग्रेस सचिव हरिकृष्ण हिमराल व यशपाल तनाईक को नामित किया गया है।