- Advertisement -
ऊना। सदर से कांग्रेसी विधायक सतपाल सिंह रायजादा ने खनन माफिया को लेकर सरकार और प्रशासन पर जोरदार हमला बोला है। रायजादा ने सोम-मंगलवार की आधी रात को खुद सड़कों पर उतर कर खनन सामग्री से भरे कई टिप्परों को रोका। इस दौरान उन्होंने टिप्परों का निरीक्षण भी किया। विधायक ने आरोप जड़ा की क्षमता से अधिक माल लोड करके खनन माफिया को फायदा पहुंचाया जा रहा है। जबकि सरकार और प्रशासन माफिया के साथ मिलीभगत के चलते इन पर लगाम कसने की बजाय इन्हें संरक्षण प्रदान कर रहे हैं। विधायक ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही खनन माफिया पर लगाम ना कसी गई तो कांग्रेस सड़कों पर उतर जन आंदोलन खड़ा करेगी। जिसकी जिम्मेदारी प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन की होगी। इस दौरान रायजादा ने जिला प्रशासन और पुलिस विभाग पर गंभीर आरोप जड़े।
- Advertisement -