-
Advertisement
#Vikramaditya ने दिखाए तेवर- विकास करवाने के लिए बीजेपी से प्रमाणपत्र लेने की जरूरत नहीं
शिमला। कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह (Congress MLA Vikramaditya Singh) ने कहा है कि अपने विधानसभा क्षेत्र में विकास करवाने के लिए उन्हें बीजेपी( BJP) के किसी नेता से प्रमाणपत्र लेने की जरूरत नहीं है। उनकी पहली जिम्मेदारी उनकी अपने विधानसभा क्षेत्र की है, जो उन्हें पिता पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह ने सौंपा है। उन्होंने कहा है कि वह लोगों की सेवा में लगे है। आज सुन्नी में एक करोड़ की लागत से बनने वाले हुनमान मंदिर परिसर में सामुदायिक भवन की आधारशिला रखने के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि इस सरायं भवन की निर्माण निश्चित समय पर हो इसका पूरा प्रयास किया जाएगा। उन्होंने सुन्नी बस अड्डे का जो बनकर पूरी तरह तैयार हो चुका है उसे लोगों को समर्पित न करने पर प्रदेश सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि ऐसा लगता है कि सरकार को लोगों की सुख -सुविधा से कुछ भी लेना देना नहीं है। उन्होंने कहा कि बीजेपी की आदत केवल झूठ बोलने की और लोगों को गुमराह करने की ही रही है। शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में उनके इस तीन साल के कार्यकाल में अनेक योजनाएं पूरी की गई है जो उनके पिता वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी।
यह भी पढ़ें :- कल किया था ABVP का समर्थन, आज NSUI का साथ निभाने HPU पहुंचे विक्रमादित्य सिंह
विक्रमादित्य सिंह ने आरोप लगाया कि वर्तमान जयराम सरकार कांग्रेस शासित विधायकों के चुनाव क्षेत्रों के साथ विकास के मामले में भेदभाव कर रही है। कांग्रेस विधायक प्राथमिकता को नज़र अंदाज़ किया जा रहा है। यही वजह है उन्हें विधायक निधि से ही अपने विकास कार्यों को पूरा करवाना पड़ रहा है।

हिमाचल की ताजा अपडेट Live देखनें के लिए Subscribe करें आपका अपना हिमाचल अभी अभी Youtube Channel

