-
Advertisement
भारत जोड़ो यात्रा के बीच कांग्रेस सांसद संतोख सिंह का निधन-पंजाब में रोकी यात्रा
Last Updated on January 14, 2023 by Neha Raina
पंजाब में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान (Congress MP from Jalandhar) जालंधर से कांग्रेस सांसद चौधरी संतोख सिंह (Chaudhary Santokh Singh) का निधन (Passed Away) हो गया। वह यात्रा में राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के साथ चल रहे थे,उसी दौरान उन्हें हार्ट अटैक आ गया। उन्हें तुरंत फगवाडा स्थित अस्पताल ले जाया गया,यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस बीच पंजाब में यात्रा (Bharat Jodo Yatra in Punjab) को रोक दिया गया है।
याद रहे कि संतोख सिंह को हार्ट अटैक (Heart Attack) लुधियाना (Ludhiana) के लाडोवाल टोल प्लाजा से फगवाड़ा के बीच सुबह करीब पौने नौ बजे आया। वह 76 साल के थे। हिमाचल के सीएम सुखविंदर सिह सुक्खू ने सांसद चौधरी संतोख सिंह के निधन पर शोक जताया है।
पंजाब जालंधर से कांग्रेस सांसद संतोख चौधरी जी के निधन की खबर अति दुःखद है ।
भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें व परिजनों को इस वज्रपात रूपी दुख को सहने की शक्ति दे।
ॐ शाँति । pic.twitter.com/kWk6kJPj7n— Sukhvinder Singh Sukhu (@SukhuSukhvinder) January 14, 2023